न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गंगा एक्सप्रेस-वे को लेकर बोले सपा प्रमुख अखिलेश - यह तो मायावती जी का काम था, भाजपा अब फीता काट रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना की आधारशिला रखेंगे। उत्तर प्रदेश के मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाला गंगा एक्सप्रेस-वे UP का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Dec 2021 11:03:50

गंगा एक्सप्रेस-वे को लेकर बोले सपा प्रमुख अखिलेश - यह तो मायावती जी का काम था, भाजपा अब फीता काट रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना की आधारशिला रखेंगे। उत्तर प्रदेश के मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाला गंगा एक्सप्रेस-वे UP का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे होगा। गंगा एक्सप्रेसवे को इस तरह से बनाया जा रहा है कि भविष्य में इसको आठ लेन में परिवर्तित किया जा सके। मेरठ के खरखौदा में NH-334 के किनारे बसे बिजौली गांव से शुरू होकर गंगा एक्सप्रेसवे प्रयागराज के सोरांव में NH-19 पर बसे जूड़ापुर दांदू पर समाप्त होगा। इस एक्सप्रेसवे पर शाहजहांपुर में 3.5 किलोमीटर लंबी एयर स्ट्रिप भी बनाई जा रही है। भारतीय वायुसेना के विमान आपातकाल में इस एयरस्ट्रिप से टेक-ऑफ और लैंडिंग कर सकेंगे।

पीएम मोदी के आधारशिला रखने से पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा से गंगा एक्सप्रेसवे का क्रेडिट छीनने वाला बयान दिया है। लेकिन इस बार खुद क्रेडिट लेने की बजाय बसपा प्रमुख मायावती को दिया है। सपा प्रमुख शुक्रवार को अपनी विजय रथ यात्रा लेकर रायबरेली पहुंचे थे। यहां जब पत्रकारों ने मेरठ से प्रयागराज तक प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे के बारे में सवाल किया तो अखिलेश यादव ने कहा, भारतीय जनता पार्टी को दूसरी सरकारों के काम के उद्घाटन और शिलान्यास का शौक है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तो हमारा काम था, इसी तरह काशी विश्वनाथ धाम के नव्य रूप का काम हमने शुरू किया था।

uttar pradesh,samajwadi party,akhilesh yadav,mayawati,ganga expressway,bjp,yogi government

गंगा एक्सप्रेसवे का मायावती जी ने देखा का सपना

उन्होंने आगे कहा,' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाहजहांपुर में शनिवार को जिस गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करेंगे, वह तो मायावती जी का प्रोजेक्ट था। एक बार मायावती जी ने सपना देखा था कि मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एकसप्रेसवे बने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी सरकार के प्रोजेक्ट का लोकार्पण व शिलान्यास करते-करते अब बहुजन समाज पार्टी के पुराने कामों को अपना बताना शुरू कर दिया है। बसपा सरकार के कार्यकाल में गंगा एक्सप्रेसवे पर मंथन शुरू हो गया था। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस प्रोजेक्ट पर अब काम शुरू किया है।'

दरअसल, अखिलेश यादव योगी सरकार जिन विकास कार्यों का लोकार्पण या शिलान्यास कर रही थी उसे अपनी सरकार का कामकाज बताते आ रहे थे। इसको लेकर बलरामपुर में सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का लोकार्पण करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिलेश यादव की चुटकी भी ली थी। पीएम मोदी ने अखिलेश का नाम​ लिए बिना कहा था, कुछ लोग सिर्फ क्रेडिट लेना जानते हैं। हो सकता है उन्होंने इस प्रोजेक्ट का फीता भी बचपन में ही काट दिया हो। इनकी प्राथमिकता सिर्फ फीता काटना था, हमारी प्राथमिकता प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करना है।

36,200 करोड़ रुपये की लगेगी लागत

मेरठ से प्रयागराज तक प्रस्तावित 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण अडानी इंटरप्राइजेज और IRB इन्फ्राट्रक्चर डेवलपर्स करेंगे। बिडिंग प्रक्रिया के जरिये चयनित हुईं इन कंपनियों के नाम पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मुहर लग गई है। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण की अनुमानित लागत 36,200 करोड़ रुपये है। जिसमें से जमीन अधिग्रहण पर करीब 9500 करोड़ रुपये का खर्च भी शामिल है। गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए आवश्यक 7386 हेक्टेयर भूमि में से 83 हजार किसानों से करीब 94% जमीन खरीदी जा चुकी है। इसके बनने के बाद दिल्ली से प्रयागराज के बीच यात्रा में लगने वाला 10-11 घंटे का समय कम होकर 6-7 घंटे रह जाएगा।

गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ से शुरू होकर हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली व प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज पहुंचेगा। इस एक्सप्रेसवे के जरिए यूपी वेस्ट और यूपी ईस्ट आपस में जुड़ जाएंगे। गंगा एक्सप्रेसवे को भविष्य में मेरठ से बढ़ाकर हरिद्वार और प्रयागराज से बढ़ाकर वाराणसी तक करने की है।

गंगा एक्सप्रेस-वे को दिसंबर 2024 तक बनकर तैयार होने का अनुमान है। उस समय तक यह सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे के मामले में देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे में 6ठे नंबर पर होगा, क्योंकि देश में इस समय गंगा एक्सप्रेस-वे से लंबे पांच एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार हो रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह