न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी: 17 मई से 23 जिलों में 18-44 वर्ष के लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन; रायबरेली और प्रयागराज में गंगा किनारे मिलीं सैकड़ों लाशें

यूपी में 45 वर्ष से अधिक और 18-44 आयु वर्ग के कुल 1,14,67,023 लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है। वहीं 31,16,480 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 15 May 2021 9:34:41

यूपी: 17 मई से 23 जिलों में 18-44 वर्ष के लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन; रायबरेली और प्रयागराज में गंगा किनारे मिलीं सैकड़ों लाशें

उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्‍थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को राज्य में 15,747 नए संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 312 लोगों ने कोरोना से मौत भी हुई है। वहीं 26,179 लोग इसके संक्रमण से ठीक होकर घर जा चुके हैं। एक तरफ जहां प्रदेश में कोरोना के मामले कम हो रहे है वहीं, दूसरी तरफ योगी सरकार प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ाती जा रही है। अब 18-44 साल के लोगों के वैक्सीनेशन अभियान में 5 और जिलों को जोड़ा गया है। 5 जिलों को मिलाने के बाद अब प्रदेश के 23 जिलों में 18-44 वर्ष के लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। सोमवार 17 मई से इस पर अमल शुरू हो जाएगा। कोविड प्रबंधन को लेकर गठित टीम-9 की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कोरोना वैक्सीनशन अभियान सुचारू ढंग से संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में 18 जनपदों में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग का टीकाकरण किया जा रहा है। इसके अगले चरण में सोमवार से प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर भी इस आयु वर्ग का टीकाकरण प्रारम्भ किया जाए। उन्होंने टीकाकरण की कार्यवाही में कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन किये जाने पर बल दिया।

बता दें अब तक यूपी में 45 वर्ष से अधिक और 18-44 आयु वर्ग के कुल 1,14,67,023 लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है। वहीं 31,16,480 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

कोविड बेडों की संख्या में भी बढ़ोतरी

सीएम ने इसके साथ ही निर्देश दिया कि सभी जनपदों में कोविड बेड की संख्या बढ़ाने की कार्यवाही तेजी से की जाए। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा मंत्री से इस कार्य की दैनिक समीक्षा करने की अपेक्षा की। बैठक में अवगत कराया गया कि इस वर्ष मार्च से अब तक स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में 18,000 और चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा 11,226 बेड बढ़ाये गए हैं।

uttar pradesh,coronavirus,corona vaccination,corona vaccine,hindi news,up news

रायबरेली और प्रयागराज में गंगा किनारे मिलीं सैकड़ों लाशें

उधर, कानपुर, उन्नाव, कन्नौज, गाजीपुर और बलिया के बाद अब रायबरेली और प्रयागराज में भी गंगा किनारे सैकड़ों की संख्या में दफन लाशें मिलीं हैं। रायबरेली में गेगासो गंगा घाट पर रेत में करीब 200 से ज्यादा शवों को देखकर ग्रामीण सहम गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इन लाशों को अब कुत्ते नोच रहे हैं। ये लाशें पिछले एक महीने के अंदर ही यहां दफन की गई हैं। भास्कर की खबर के अनुसार प्रयागराज के फाफामऊ गंगा घाट के किनारे भी बड़ी संख्या में दफन शव मिले। आस-पास के लोगों ने बताया कि हर दिन करीब 15 से 20 शवों को यहां दफन किया जा रहा है। घाट किनारे शव को दफन करने आए एक शख्स ने बताया कि महंगी लकड़ी व दाह संस्कार के खर्च का बोझ नहीं उठा सकते हैं, इसलिए शव को यहीं दफन करके जा रहे हैं। मां गंगा इन्हें मुक्ति दे देंगी। घाट के किनारे करीब 150 से ज्यादा शव दफन हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल