न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश में ‘मां की रसोई’ की शुरुआत, 9 रुपये में मिलेगा पूरा खाना, CM योगी ने की शुरुआत

महाकुंभ मेले की शुरुआत से पहले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामुदायिक रसोई मां की रसोई का उद्घाटन किया।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Fri, 10 Jan 2025 6:25:56

उत्तर प्रदेश में ‘मां की रसोई’ की शुरुआत, 9 रुपये में मिलेगा पूरा खाना, CM योगी ने की शुरुआत

महाकुंभ मेले की शुरुआत से पहले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामुदायिक रसोई ‘मां की रसोई’ का उद्घाटन किया। इस रसोई में सिर्फ 9 रुपये में पूरा भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। यह रसोई खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए शुरू की गई है, जिसे नंदी सेवा संस्थान द्वारा स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में संचालित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल का दौरा करते हुए 'मां की रसोई' का उद्घाटन किया और वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों को भोजन भी परोसा। नंदी सेवा संस्थान ने यह पहल उन लोगों के लिए शुरू की है जो अपने प्रियजनों के इलाज के लिए अस्पताल आते हैं और भोजन की चिंता करते हैं। इस रसोई में दाल, चार रोटियां, सब्जियां, चावल, सलाद और मिठाई मिलेगी, और यह सभी केवल 9 रुपये में उपलब्ध होगी।

सीएम योगी ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की

सामुदायिक रसोई के उद्घाटन के बाद औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने मुख्यमंत्री को भोजन तैयार करने, उसकी गुणवत्ता, स्वच्छता मानकों और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और जगदगुरु महामंडलेश्वर संतोष दास भी उपस्थित थे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।

यह रसोई खासतौर पर उन लोगों के लिए राहत का कारण बनेगी जो अस्पताल में इलाज कराने आए हैं और भोजन के लिए चिंतित रहते हैं। नंदी सेवा संस्थान के अनुसार, यहां कोई भी व्यक्ति 9 रुपये में भरपेट खाना खा सकता है, जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए बहुत बड़ी मदद साबित होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे

कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव

पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका

तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल

बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल

सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील

गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’

गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई

पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा

एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत

iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद

काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात