न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस ने बदल डाला अपना नाम, बताई यह वजह, भारती ने इसलिए जला दी गोला की ‘लबूबू डॉल’

सुपरस्टार सलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा के साथ फिल्म लवयात्री से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं एक्ट्रेस वरीना हुसैन (26) लंबे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Aug 2025 8:04:29

2 News : इस एक्ट्रेस ने बदल डाला अपना नाम, बताई यह वजह, भारती ने इसलिए जला दी गोला की ‘लबूबू डॉल’

सुपरस्टार सलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा के साथ फिल्म 'लवयात्री' से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं एक्ट्रेस वरीना हुसैन (26) लंबे समय बाद एक बार फिर से लाइमलाइट में हैं। दरअसल वरीना ने अपना नाम बदल लिया है। वरीना ने खुद सोशल मीडिया के जरिए न केवल नए नाम का खुलासा किया, बल्कि इसे बदलने के पीछे की वजह भी बताई। वरीना ने 8 महीने का ब्रेक लेने के बाद इंस्टाग्राम पर वापसी की है। वरीना के 2.2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वरीना ने मंगलवार को अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी और अब उन्होंने नाम बदलने का ऐलान कर सबको चौंका दिया।

वरीना ने एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा है, “हीरा वरीना। मैंने अधिकारिक तौर पर अपना नाम बदलकर हीरा वरीना रख लिया है। यह फैसला न्यूमेरोलॉजी के आधार पर और आत्मा के निर्देश पर लिया गया है। नया चैप्टर, वही सार। पहले से कहीं ज्यादा अलाइन।” पोस्ट के कैप्शन में वरीना ने लिखा, “लेकिन हमेशा आपकी सच्ची एलियन।” वरीना ने नाम की घोषणा करने से पहले इसका हिंट दे दिया था। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर स्माइली के साथ लिखा था, “आज मेरा नामकरण हो रहा है...और मैं मजाक नहीं कर रही हूं।” उल्लेखनीय है कि वरीना का जन्म साल 1999 में काबुल में हुआ था।

वे अफगानी मां और इराकी पिता की बेटी हैं। उनकी परवरिश अफगानिस्तान और यूएसए में हुई है। वह किशोरावस्था में ही भारत आ गई थीं। वरीना ने न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से परफॉर्मिंग आर्ट्स में डिग्री हासिल की है। साल 2018 में सलमान ने अपने होम बैनर SKF से आयुष और वरीना को 'लवयात्री' फिल्म से लॉन्च किया। फिल्म नहीं चली। बाद में वरीना को 'दबंग 3' फिल्म के आइटम नंबर 'मुन्ना बदनाम हुआ' में देखा गया। वरीना ने 'द इंकम्प्लीट मैन', 'यारियां 2' और 'गॉडफादर' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

भारती ने बताया, लबूबू डॉल लाने के बाद गोला पर पड़ रहा था बुरा असर

दिग्गज कॉमेडियन भारती सिंह यूट्यूब चैनल पर अपनी जिंदगी की झलकियां शेयर करती हैं। कुछ दिन पहले लबूब डॉल्स का वायरल ट्रेंड इंटरनेट पर छाया हुआ था और भारती भी बेटे गोला के लिए एक डॉल लाईं। इस डॉल के बारे में ऐसी खबरें आई कि इसमें नेगेटिव एनर्जी होती है और भारती को भी ऐसा ही महसूस हुआ। ऐसे में भारती ने उसे जला दिया। भारती ने अपने व्लॉग पर बताया कि डॉल उनके घर में अजीबोगरीब और शरारती ऊर्जा ला रही है। उन्होंने लबूबू को जला दिया।

उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वो नहीं मानीं। उनकी हाउस हेल्प रूपा ने भी कहा कि डॉल का गोला पर अच्छा असर नहीं पड़ रहा है, उसे जला देना चाहिए। लबूबू को जलाते वक्त भारती ने कहा, “वो पहले ऐसा नहीं था। अब वो इधर-उधर दौड़ता है, चीजें फेंकता है, चिल्लाता है, और सुनता नहीं है। गोला के बर्ताव में पहले से बहुत ज्यादा बदलाव आ गए हैं और इसकी वजह यह डॉल ही है।” जब भारती डॉल जला रही थीं तो उसमें आसानी से आग नहीं लग रही थी।

हर्ष ने मजाक में कहा कि गुड़िया की बुरी आत्मा उसे जलने से रोक रही है। इसके बाद उन्होंने अखबार में लपेटकर डॉल को जलाया। जब वो जली तो भारती ने कहा कि आखिरकार भगवान की जीत हुई और बुराई की हार हुई। भारती ने माना कि यह डॉल लोगों को डरावनी लगती थी। उन्होंने कहा कि शायद मैंने ओवररिएक्ट किया, शायद पैसे बर्बाद किए, लेकिन मैं रिस्क नहीं लेना चाहती थी। यहां तक कि जब मैं इसे बैग पर टांगती थी, तो अजनबी भी पूछते थे कि यह क्या है। उनकी फैमिली में इस डॉल को डेविल कहा जाने लगा था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी