Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वॉर 2 से छह गुना आगे निकली रजनीकांत-आमिर की 'कुली', एडवांस बुकिंग में छाई पैन इंडिया स्टारकास्ट

‘कुली’ ने अपने रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। खासकर विदेशों में इसकी एडवांस बुकिंग के आंकड़े इस बात को साबित कर रहे हैं कि यह फिल्म दर्शकों के लिए कितनी बड़ी घटना बन चुकी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 06 Aug 2025 7:55:21

वॉर 2 से छह गुना आगे निकली रजनीकांत-आमिर की 'कुली', एडवांस बुकिंग में छाई पैन इंडिया स्टारकास्ट

रजनीकांत और आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कुली’ ने अपने रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। खासकर विदेशों में इसकी एडवांस बुकिंग के आंकड़े इस बात को साबित कर रहे हैं कि यह फिल्म दर्शकों के लिए कितनी बड़ी घटना बन चुकी है।

नॉर्थ अमेरिका में ‘कुली’ ने $1.2 मिलियन (लगभग ₹10.52 करोड़) की एडवांस बुकिंग दर्ज की है, जो यशराज फिल्म्स की बहुप्रचारित ‘वॉर 2’ से करीब छह गुना अधिक है। वॉर 2 जहां अब तक केवल $205K (₹1.79 करोड़) की बुकिंग ही हासिल कर पाई है, वहीं ‘कुली’ का यह आंकड़ा इसकी स्टारकास्ट और ब्रांड वैल्यू का परिणाम है।

दिलचस्प बात यह है कि तेलुगु वर्जन में भी ‘कुली’ ने ‘वॉर 2’ को पीछे छोड़ दिया है। ‘कुली’ का तेलुगु संस्करण $200K (₹1.75 करोड़) की बुकिंग के साथ सामने आया है, जबकि ‘वॉर 2’ केवल $155K (₹1.35 करोड़) पर ही टिक पाई है। यह एक बड़ा झटका है क्योंकि ‘वॉर 2’ में तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की मौजूदगी है, जिसे लेकर तेलुगु दर्शकों में उत्साह की उम्मीद की जा रही थी।

केवल अमेरिका ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे बाजारों में भी ‘कुली’ ने ‘वॉर 2’ को पीछे छोड़ दिया है। यह स्थिति तब और रोचक हो जाती है जब हम यह देखते हैं कि ‘वॉर 2’ को तेलुगु मार्केट के हिसाब से भारी प्रचारित किया गया है, लेकिन वहां भी ‘कुली’ ने बाज़ी मार ली है।
स्टारकास्ट बनी सबसे बड़ा फैक्टर

इस अपार उत्साह और बुकिंग में अंतर की एक प्रमुख वजह ‘कुली’ की दमदार स्टारकास्ट मानी जा रही है। फिल्म में रजनीकांत, आमिर खान, नागार्जुन, सौबिन शाहिर, उपेन्द्र, सत्यराज और श्रुति हासन जैसे पैन इंडिया स्टार्स शामिल हैं। ये सभी चेहरे न केवल क्षेत्रीय, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखते हैं और हर वर्ग के दर्शकों को आकर्षित करते हैं। यही स्टारपावर दर्शकों को थिएटर तक खींच रही है।

LCU बनाम YRF स्पाय यूनिवर्स की टक्कर

एक और दिलचस्प पहलू यह है कि ‘कुली’ को Lokesh Cinematic Universe (LCU) का हिस्सा माना जा रहा है, जिसे पहले ही कैथी, विक्रम जैसी फिल्मों के ज़रिए दर्शकों से व्यापक सराहना मिल चुकी है। वहीं दूसरी ओर, ‘वॉर 2’ YRF के स्पाय यूनिवर्स की छठी फिल्म है, जिसमें पहले से स्थापित फॉर्मेट को दोहराया गया है। दर्शकों को LCU में ताजगी और गहराई दिखाई देती है, जबकि YRF की स्पाय फिल्मों में अब कुछ नयापन नहीं रह गया है, यह अंतर बुकिंग पर साफ दिख रहा है।

तेलुगु मार्केट को लेकर YRF ने बड़ी उम्मीदें लगाई थीं क्योंकि ‘वॉर 2’ में जूनियर एनटीआर की मौजूदगी थी। लेकिन आंकड़े कुछ और ही कहानी कहते हैं। ‘कुली’ के तेलुगु संस्करण को भी भारी रिस्पॉन्स मिला है, जिसने यह दिखाया कि आज के दर्शक केवल स्टार नहीं, कंटेंट और ब्रांडेड यूनिवर्स को भी महत्व दे रहे हैं।

क्या कुली बन जाएगी ब्लॉकबस्टर?

फिलहाल जिस तरह की बुकिंग और चर्चाएं ‘कुली’ को मिल रही हैं, उससे साफ है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने जा रही है। इसके पीछे रजनीकांत की मास अपील, आमिर खान की पैन इंडिया पहुंच, और LCU का सशक्त ब्रांड तीनों मिलकर एक असाधारण सिनेमाई अनुभव देने की तैयारी में हैं।

बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की इस टक्कर में इस बार दक्षिण का कंटेंट और हिंदी बेल्ट की स्टारपावर एक साथ है, जिससे ‘कुली’ अब तक की सबसे बड़ी पैन इंडिया हिट साबित हो सकती है। दूसरी ओर ‘वॉर 2’ को शायद अपने कंटेंट और प्रचार रणनीति पर पुनर्विचार करना पड़े।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका