न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रंप के टैरिफ बम से तबाह हो सकती हैं भारत की ये इंडस्ट्री, लेकिन इन सेक्टर्स को मिल सकती है राहत!

भारत पर ट्रंप का टैरिफ हमला! 6 अगस्त 2025 को घोषित 25% अतिरिक्त शुल्क से भारत-अमेरिका व्यापारिक संबंधों में बढ़ी तनातनी। जानें किन सेक्टरों पर पड़ेगा असर और कौन से उद्योग अभी हैं सुरक्षित।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Aug 2025 7:50:53

ट्रंप के टैरिफ बम से तबाह हो सकती हैं भारत की ये इंडस्ट्री, लेकिन इन सेक्टर्स को मिल सकती है राहत!

6 अगस्त 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25% अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने की घोषणा ने दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों में नई तल्खी भर दी है। इस निर्णय के साथ भारत से अमेरिकी बाज़ार में भेजे जाने वाले सामान पर कुल 50% टैरिफ लागू हो जाएगा। यह सख्ती भारत द्वारा रूस से ऊर्जा और रक्षा उपकरण खरीदने के चलते अपनाई गई है। इस कदम का असर भारत के कई प्रमुख निर्यात क्षेत्रों पर पड़ सकता है, वहीं कुछ क्षेत्रों को फिलहाल राहत मिली हुई है।

सबसे अधिक खतरे में ये इंडस्ट्रीज

इस टैरिफ वृद्धि से खासकर वे सेक्टर बुरी तरह प्रभावित होंगे जो मज़दूर-आधारित हैं और जिनका अमेरिकी बाज़ार पर बड़ा निर्भरता है। इनमें प्रमुख हैं – रेडीमेड वस्त्र, ज्वेलरी, हस्तशिल्प, चमड़ा उत्पाद, और समुद्री खाद्य (सीफूड) सेक्टर। ये उद्योग पहले से ही वैश्विक प्रतिस्पर्धा, महंगी उत्पादन लागत और अंतरराष्ट्रीय मांग में उतार-चढ़ाव का सामना कर रहे हैं। ऐसे में टैरिफ की यह दोहरी मार, इन उत्पादों को अमेरिकी बाज़ार में महंगा बना देगी, जिससे इनकी मांग घट सकती है और निर्यातकों को गंभीर वित्तीय झटका लग सकता है।

इन क्षेत्रों को अभी राहत की सांस

वहीं दूसरी ओर, कुछ महत्वपूर्ण सेक्टर जैसे फार्मास्यूटिकल्स, स्मार्टफोन, सेमीकंडक्टर और पेट्रोलियम उत्पाद अभी अमेरिकी टैरिफ से अछूते हैं। भारत ने 2025 के वित्तीय वर्ष में अमेरिका को लगभग 10.5 अरब डॉलर की दवाइयों और 14.6 अरब डॉलर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मुख्य रूप से स्मार्टफोन, का निर्यात किया था। ये दोनों मिलाकर कुल निर्यात का लगभग 29% हिस्सा हैं। इसके अलावा, पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स, जिनका रूस से आयात ट्रंप प्रशासन को खटकता रहा है, फिर भी अभी टैरिफ की मार से बचे हुए हैं। 2025 में भारत ने 4.09 अरब डॉलर मूल्य के पेट्रोलियम उत्पाद अमेरिका को भेजे थे।

भविष्य में और कड़े फैसलों की आशंका

हालांकि फिलहाल कुछ सेक्टरों को राहत जरूर मिली है, लेकिन यह राहत स्थायी नहीं मानी जा सकती। ट्रंप प्रशासन की नीति-निर्माण प्रक्रिया में अचानक बदलाव आम बात है। हाल ही में ट्रंप ने विदेशी दवाओं पर 250% टैरिफ लगाने की धमकी भी दी है, जिससे साफ हो जाता है कि वर्तमान में जो छूट की सूची में हैं, वे भविष्य में निशाने पर आ सकते हैं। 6 अगस्त को जारी सरकारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान छूट वाले उत्पादों को अमेरिकी बाज़ार में टैक्स फ्री या कम टैक्स पर एंट्री मिलती रहेगी, लेकिन यह स्थिति कब तक बनी रहेगी, इसकी कोई गारंटी नहीं है।

टैरिफ लागू होने की टाइमलाइन और भविष्य की डील

पहले से लागू 25% टैरिफ तो 7 अगस्त से प्रभावी हो चुका है, जबकि नया अतिरिक्त 25% शुल्क 27 अगस्त से लागू किया जाएगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि कुछ समय पहले अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ को हटाने को लेकर एक सीमित व्यापार समझौते पर चर्चा चल रही थी, जो विफल रही। इसके बाद ट्रंप प्रशासन ने यह कड़ा कदम उठाया। हालांकि अब दोनों देशों के बीच सितंबर-अक्टूबर 2025 में द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) को अंतिम रूप देने की संभावना जताई जा रही है। अगर यह समझौता होता है, तो टैरिफ से जुड़ी समस्याएं सुलझ सकती हैं और व्यापारिक रिश्तों में स्थिरता आ सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?