Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का खास तोहफा, डेढ़ करोड़ बहनों को मिलेगा 'भाई' का प्रेम-उपहार

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों को 250 रुपये का विशेष राखी उपहार देने की घोषणा की है। जानिए कब, कहां और कैसे मिलेगा यह शगुन।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Aug 2025 6:08:34

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का खास तोहफा, डेढ़ करोड़ बहनों को मिलेगा 'भाई' का प्रेम-उपहार

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश की बहनों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से एक खास सौगात मिलने जा रही है। इस बार करीब 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनें रक्षाबंधन पर अपने ‘मुख्यमंत्री भाई’ से एक अतिरिक्त उपहार पाकर गदगद हो जाएंगी।

डॉ. यादव ने एलान किया है कि वे 7 अगस्त को दोपहर 2:45 बजे, राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ से प्रत्येक बहन को 250 रुपये का राखी शगुन प्रदान करेंगे। यह राशि लाड़ली बहना योजना के तहत पहले से दी जा रही 1250 रुपये की मासिक सहायता के अतिरिक्त होगी।

नारी सम्मान की दिशा में एक और कदम

मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं को न केवल राज्य की शक्ति मानती है, बल्कि उनके सम्मान और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता भी देती है। मुख्यमंत्री कई बार यह स्पष्ट कर चुके हैं कि महिलाओं का सर्वांगीण विकास उनके शासन की मूल प्रतिबद्धताओं में से एक है।

डॉ. यादव का कहना है, “यह 250 रुपये कोई साधारण राशि नहीं, बल्कि मेरी बहनों के लिए राखी का स्नेहिल आशीर्वाद है। यह उपहार उस नाते का प्रतीक है जो हमें भावनात्मक रूप से जोड़ता है।”

बढ़ती सहायता, मजबूत होती महिलाएं

प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण की एक सशक्त मिसाल बनती जा रही है। योजना के तहत सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि 2028 तक बहनों को हर महीने 3,000 रुपये की राशि दी जाएगी।

फिलहाल योजना के अंतर्गत सरकार हर महीने 1500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर रही है। इसी क्रम में दीपावली के बाद भाई दूज पर लाड़ली बहनों को मिलने वाली राशि को 1250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह कर दिया जाएगा।
पीएम मोदी के सपनों को धरातल पर उतार रहे हैं सीएम यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण के विजन को राज्य में पूरी प्रतिबद्धता से लागू कर रहे हैं। राज्य में महिलाओं को स्व-सहायता समूहों के ज़रिये स्वरोजगार, स्थानीय निकायों और पंचायतों में आरक्षण, और विभिन्न योजनाओं के ज़रिए आर्थिक मजबूती दी जा रही है।

डॉ. यादव ने कहा, “जैसे केंद्र सरकार संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देने के लिए कार्यरत है, वैसे ही हमारी सरकार बहनों को रोज़गार, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के हर रास्ते पर आगे बढ़ाने के लिए कृतसंकल्प है।”

राखी पर मुख्यमंत्री से मिला विशेष उपहार

रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा दी गई यह अतिरिक्त राशि सिर्फ एक आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव और भरोसे का प्रतीक है। यह पहल ना केवल बहनों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी, बल्कि उन्हें यह विश्वास भी दिलाएगी कि राज्य सरकार उनके साथ हर कदम पर खड़ी है।

यदि आपने भी लाड़ली बहना योजना में रजिस्ट्रेशन कराया है, तो 7 अगस्त को अपने खाते की जानकारी जरूर जांचें – हो सकता है, आपके ‘मुख्यमंत्री भाई’ ने आपको भी रक्षाबंधन का प्रेम-भरा तोहफा भेजा हो।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका