न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से निगरानी रखेगी यूपी सरकार, कांवड़ियों पर बरसाएगी फूल

राज्य सरकार आगामी कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से निगरानी रखेगी और कांवड़ियों पर फूल भी बरसाएगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 17 Jul 2024 3:26:29

कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से निगरानी रखेगी यूपी सरकार, कांवड़ियों पर बरसाएगी फूल

लखनऊ। राज्य सरकार आगामी कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से निगरानी रखेगी और कांवड़ियों पर फूल भी बरसाएगी। बयान के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार ने यात्रा से पहले मेरठ मंडल आयुक्त सभागार में विभिन्न राज्यों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के अधिकारी शामिल हुए। समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि पूरी यात्रा पर हेलीकॉप्टर से नजर रखी जाएगी और पिछले वर्षों की तरह कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की जाएगी।

सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवड़ियों के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखा जाना चाहिए क्योंकि यात्रा को सुरक्षित रूप से पूरा कराना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांवड़ शिविरों और मार्ग की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। मुख्य सचिव ने कहा कि यात्रा को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए।

यात्रा मार्ग पर बिजली के तार, खंभे दुरुस्त कराएं

उन्होंने लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई के अधिकारी को निर्देश दिए कि वे सुनिश्चित करें कि पूरा कांवड़ मार्ग गड्ढा मुक्त हो। उन्होंने बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे मार्ग पर बिजली के तार और खंभे दुरुस्त कराएं, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

बयान के अनुसार मुख्य सचिव और डीजीपी ने बाबा औघड़नाथ मंदिर में भी जाकर यात्रा से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के अधिकारियों को वर्चुअल माध्यम से कांवड़ यात्रा की कार्यवाही की जानकारी दी गई।

up government,monitor the kanwar yatra,helicopters,shower flowers on the kanwariyas

डीजीपी कुमार ने कहा कि यात्रा के लिए रूट डायवर्जन स्थानीय लोगों को सूचित करने के बाद ही किया जाना चाहिए। शिविर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि फूड प्वाइजनिंग जैसी घटनाएं न हों

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि कांवड़ वाहनों पर लगे साउंड बॉक्स निर्धारित ऊंचाई के भीतर रहें ताकि करंट लगने जैसी घटनाओं को रोका जा सके। डीजीपी ने कहा कि आपराधिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यात्रा के दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल