न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गौतम गंभीर और पिच क्यूरेटर के बीच ओवल टेस्ट से पहले तीखी बहस, गंभीर बोले- जहां चाहो शिकायत कर लो

भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में 31 जुलाई से शुरू हो रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट भारत के लिए करो या मरो की हालत का है। टीम इंडिया को सीरीज में बराबरी करनी है तो उसे सीरीज का अन्तिम मैच जीतना ही होगा। वर्तमान में इंगलैण्ड सीरीज में 2-1 से आगे है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 29 Jul 2025 5:29:55

गौतम गंभीर और पिच क्यूरेटर के बीच ओवल टेस्ट से पहले तीखी बहस, गंभीर बोले- जहां चाहो शिकायत कर लो

इंग्लैंड के विरुद्ध टीम इंडिया अपनी साख बचाने के लिए 31 जुलाई को एक बार फिर से मैदान पर उतरने की तैयारी कर रही है। भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में 31 जुलाई से शुरू हो रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट भारत के लिए करो या मरो की हालत का है। टीम इंडिया को सीरीज में बराबरी करनी है तो उसे सीरीज का अन्तिम मैच जीतना ही होगा। वर्तमान में इंगलैण्ड सीरीज में 2-1 से आगे है।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच से ठीक पहले ओवल मैदान पर एक अप्रत्याशित विवाद सामने आया है। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और पिच क्यूरेटर ली फोर्टिस के बीच एक तीखी बहस हुई, जो इतनी बढ़ गई कि ग्राउंड स्टाफ ने गंभीर के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने की धमकी तक दे दी। इस पर गंभीर ने बिना झिझक जवाब दिया, "जाओ, जहां चाहो वहां शिकायत कर लो।"

यह घटना मंगलवार दोपहर की है, जब भारतीय टीम अभ्यास सत्र के लिए मैदान में मौजूद थी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, गंभीर ओवल टेस्ट से पहले टीम को मिल रही सुविधाओं से संतुष्ट नहीं थे। बातचीत की शुरुआत शांतिपूर्वक हुई थी, लेकिन जल्द ही लहजा तीखा हो गया। बताया जा रहा है कि गंभीर ने कई बार क्यूरेटर की ओर उंगली उठाकर बात की, जिससे स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई। वह यहां तक कह बैठे, "मुझे मत बताओ कि क्या करना है।"

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने गंभीर और ली फोर्टिस के बीच खिंचती तकरार को रोकते हुए दोनों को अलग किया। हालांकि इसके बाद फोर्टिस ने गंभीर के व्यवहार को लेकर शिकायत दर्ज कराने की चेतावनी दे डाली।

जब फोर्टिस ने यह धमकी दी, तो गंभीर ने बिना किसी झिझक के पलटवार करते हुए कहा, "आप जाएं और जिससे चाहें शिकायत करें, लेकिन आप हमें यह नहीं बता सकते कि हमें क्या करना है।"

अब जबकि भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला गुरुवार से शुरू होने वाला है, यह विवाद सुर्खियों में आ गया है। भारतीय टीम सोमवार को लंदन पहुंच चुकी है और फिलहाल 1-2 से पीछे चल रही है। टीम इंडिया की कोशिश रहेगी कि ओवल टेस्ट में जीत दर्ज कर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म किया जाए। इस तनावपूर्ण शुरुआत के बीच, मैदान के बाहर का यह बवाल मैदान के भीतर टीम के प्रदर्शन पर क्या असर डालेगा, यह देखना बाकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत