न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘अवतार 3 : फायर एंड ऐश’ के ट्रेलर ने खींचा सबका ध्यान, ‘अंदाज 2’ का ट्रेलर भी रिलीज, लोगों ने बताया फ्लॉप

हॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर जेम्स कैमरून की अवतार फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट अवतार 3 : फायर एंड ऐश को लेकर फैंस में जबरदस्त...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 29 Jul 2025 2:13:21

2 News : ‘अवतार 3 : फायर एंड ऐश’ के ट्रेलर ने खींचा सबका ध्यान, ‘अंदाज 2’ का ट्रेलर भी रिलीज, लोगों ने बताया फ्लॉप

हॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर जेम्स कैमरून की 'अवतार' फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट 'अवतार 3 : फायर एंड ऐश' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। इस बीच आज मंगलवार (29 जुलाई) को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स को ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। ‘अवतार’ की पहचान विजुअल्स और कहानी की भव्यता के लिए है। ट्रेलर में एक बार फिर पेंडोरा की अलौकिक और शानदार दुनिया को बड़े पैमाने पर दिखाया गया है। यहां उड़ते जीव, नीली-स्कीन्ड नावी लोग और जीवंत नेचुरल सीन मन मोह लेते हैं।

जैसे ही कहानी आगे बढ़ती है, वहां की शांति टूटती नजर आती है। एक बार फिर जेक सुली और उसका परिवार नए खतरे से जूझता नजर आता है, जो इस बार पेंडोरा के ही कुछ निवासियों की वजह से है। जहां पहली फिल्म भूमि और दूसरी पानी की थीम पर थी, वहीं 'अवतार 3' में अग्नि के इर्द-गिर्द संघर्ष की कहानी बुनी गई है। ट्रेलर में आग की लपटों में लड़ते योद्धा, जेक सुली के बच्चों की भावनात्मक जद्दोजहद और पेंडोरा की आंतरिक लड़ाई है। फिल्म का प्रोडक्शन बजट करीब 2100 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

फिल्म क्रिसमस से पहले 19 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। भारत में यह फिल्म अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी। इस मेगा सीरीज की शुरुआत साल 2009 में रिलीज हुई 'अवतार' से हुई थी, जिसने सिनेमाघरों में इतिहास रच दिया था। इसके बाद साल 2022 में 'अवतार : द वे ऑफ वॉटर' ने भी बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए थे। निर्माताओं ने इस बार भी विजुअल्स, VFX और रंगों से पर्दे पर ऐसी दुनिया उकेरी है, जो अपनी खूबसूरती से मन मोह लेती है। एक यूजर ने लिखा, “ये फिल्म सबकी छुट्टी कर देगी।”

दूसरे ने लिखा, “क्या गजब की रचनात्मकता है? अब टूटेंगे बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड।” तीसरे ने लिखा, “अवतार के विजुअल्स ने फिर मन मोह लिया है। लगता है मानों हम पेंडोरा की दुनिया में हैं।” चौथे ने लिखा, “धरती, पानी और अब आग। जेक सुली शानदार एक्शन हीरो की तरह दिख रहे हैं।” पांचवें ने लिखा, “हमेशा की तरह कमाल। जेम्स कैमरून ने फिर साबित कर दिया है कि वह सीक्वल और विजुअल स्टोरीटेलिंग के उस्ताद क्यों हैं।”

avatar 3 fire and ash movie,avatar 3 fire and ash trailer,james cameron,avatar,avatar 2,andaaz,andaaz 2,suneel darshan,aayush kumar,aakaisha,natasha fernandez

सुनील दर्शन के डायरेक्शन में बनी ‘अंदाज 2’ में 3 नए कलाकार कर रहे डेब्यू

अक्षय कुमार, लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'अंदाज' साल 2003 में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया था। अब इसका सीक्वल 'अंदाज 2' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म 8 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले फिल्म का ट्रेलर सामने आ गया है। इसमें तीन नए कलाकार आयूष कुमार, अकाएशा और नताशा फर्नांडिस हैं। फिल्म को सुनील दर्शन ने डायरेक्ट किया है। ट्रेलर 4 मिनट 02 सैकंड लंबा है जिसकी शुरुआत आयूष की एंट्री से होती है।

आयूष एक रॉकस्टार बनने के लिए स्ट्रगल करते दिखाई देंगे जिसके लिए वे परिवार से भी उलझ जाते हैं। वे अपने पैशन और प्यार के लिए लड़ेंगे। सोशल मीडिया यूजर्स अंदाज 2 के ट्रेलर का मजाक उड़ा रहे हैं। एक ने लिखा, ये मूवी पुराने ‘अंदाज’ का 1% भी नहीं है, न स्टोरी में और न ही म्यूजिक में।” दूसरे ने लिखा, “जो जादू पुराने ‘अंदाज’ में है वो इसमें नहीं है बिल्कुल भी।” तीसरे ने लिखा, “सुनील सर आप तो डायरेक्ट करना भूल गए हो। बेस्ट ऑफ लक।”

चौथे ने कहा, “एक्टर स्पॉट बॉय लग रहा है। ये मूवी सब डिजास्टर मूवीज का रिकॉर्ड तोड़ेगी।” पांचवें ने लिखा, “कलेक्शन 10 हजार।” छठे ने लिखा, “ये मूवी तो गई पानी में।” अधिकतर लोग दावा कर रहे हैं कि फिल्म फ्लॉप होने वाली है। बता दें ‘अंदाज’ के प्रोड्यूसर सुनील दर्शन और डायरेक्टर राज कंवर थे। इसका बजट 8 करोड़ था और इसने 28.81 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी