न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'चिदंबरम के कार्यकाल में जिन आतंकियों ने दहशत फैलाई, उन्हें हमारी सरकार ने किया ढेर' – संसद में गरजे अमित शाह

लोकसभा में अमित शाह ने बताया कि चिदंबरम के कार्यकाल में जिन आतंकियों ने भारत में हमला किया था, उन्हें मोदी सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर मारा। संसद में आतंकवाद पर तीखी बहस।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Jul 2025 2:49:14

'चिदंबरम के कार्यकाल में जिन आतंकियों ने दहशत फैलाई, उन्हें हमारी सरकार ने किया ढेर' – संसद में गरजे अमित शाह

लोकसभा में मंगलवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा का सिलसिला जारी रहा। इस बहस में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता और पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम पर तीखे आरोप लगाए। शाह ने संसद में 10 कुख्यात आतंकवादियों के नाम सामने रखे और दावा किया कि इनमें से कई वही हैं जिन्होंने यूपीए सरकार के दौरान आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया था। गौरतलब है कि चिदंबरम ने एक इंटरव्यू में यह सवाल उठाया था कि क्या यह पुख्ता प्रमाण हैं कि हमलावर पाकिस्तान से आए थे।

शाह ने जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर एक साहसिक कदम था, जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सरहद में घुसकर सीधे कार्रवाई की। उन्होंने कहा, "हमने न सिर्फ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल और एयर स्ट्राइक की, बल्कि इस बार पाकिस्तान की मूल धरती पर 100 किलोमीटर भीतर जाकर आतंकवादियों का खात्मा किया। यह हमला सिर्फ एक जवाबी कार्रवाई नहीं, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक नीति का प्रतीक है।"

गृहमंत्री ने मारे गए आतंकियों के नाम गिनाए और विस्तार से बताया कि इनमें से कई यूपीए शासन के समय भारत में हमलों में शामिल थे। शाह ने कहा, "जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर का रिश्तेदार हाफिज मोहम्मद जमील, मुदस्सर कादियान, याकूब मलिक, मोहम्मद हमसा जालिब, मोहम्मद यूसुफ अजहर, जैश-ए-मोहम्मद का आमिर, मोहम्मद हसन खार – ये सब इस कार्रवाई में मारे गए। मोहम्मद हसन गंभीर रूप से घायल हुआ जबकि अब्दुल मलिक, खालिद अबु अक्स और नोइम मलिक जैसे आतंकियों का कोई ठिकाना नहीं बचा।"

शाह ने चिदंबरम पर निशाना साधते हुए कहा, "ये लोग मुझसे पूछते थे कि पहलगाम हमले के दोषी कहां गए। अब मैं इन्हें बता रहा हूं – जो नाम मैंने अभी पढ़े हैं, उनमें से आठ आतंकवादी उन्हीं के कार्यकाल के दौरान वारदातों में शामिल थे। लेकिन हमारी सरकार ने उन्हें चुन-चुन कर खत्म किया। जिन पर आपकी सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर पाई, उन्हें हमारी सेना ने निष्क्रिय कर दिया।"

शाह ने यह भी बताया कि सेना ने इस अभियान में कुल 100 से अधिक आतंकियों को ढेर कर आतंकवादियों के नेटवर्क को करारा झटका दिया है।

क्या कहा था पी. चिदंबरम ने?

पूर्व गृहमंत्री चिदंबरम ने 'क्विंट' को दिए एक इंटरव्यू में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा, "NIA ने कई हफ्तों में क्या खोजबीन की, ये सब लोग जानबूझकर छुपा रहे हैं। क्या उन्होंने हमलावरों की पहचान की? क्या यह निश्चित है कि वे पाकिस्तान से आए थे? हमारे पास सिर्फ यही जानकारी है कि वे स्थानीय आतंकवादी थे। आपने यह कैसे मान लिया कि वे सरहद पार से आए थे? इसके कोई ठोस सबूत सामने नहीं आए हैं।"

इस बयान के बाद भाजपा ने चिदंबरम के रुख पर गंभीर आपत्ति जताई और उन्हें आतंकियों के प्रति नरमी बरतने का आरोप लगाया। संसद में शाह के इस बयान को सत्तापक्ष ने निर्णायक जवाब के तौर पर देखा, जिसमें आतंक के खिलाफ मोदी सरकार की स्पष्ट नीति को मजबूती से रखा गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर