न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोना फिर हुआ सस्ता, जानिए 10 ग्राम के लिए अब कितनी चुकानी पड़ेगी कीमत

लगातार पांचवे दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। जानिए देशभर में 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड की नई दरें और गिरावट के पीछे की वजह।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 29 July 2025 11:25:14

सोना फिर हुआ सस्ता, जानिए 10 ग्राम के लिए अब कितनी चुकानी पड़ेगी कीमत

शेयर बाजार में जारी गिरावट का असर अब कीमती धातुओं पर भी साफ देखा जा सकता है। लगातार पाँचवे दिन सोना और चांदी के दामों में कमी आई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में आज ₹110 की गिरावट दर्ज की गई है। अब 10 ग्राम शुद्ध सोना ₹99,970 पर उपलब्ध है। वहीं, 22 कैरेट सोना भी ₹100 सस्ता होकर ₹91,650 प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया है। हालांकि, चांदी की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं देखा गया।

देशभर में गिरा सोने का भाव

गुड रिटर्न्स की जानकारी के अनुसार, सोने की कीमतों में आज फिर गिरावट जारी रही। दिल्ली के अलावा मुंबई, लखनऊ और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों में भी सोना सस्ता हुआ है। मुंबई और लखनऊ में 24 कैरेट सोना ₹110 की गिरावट के साथ ₹99,970 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि चेन्नई में यही सोना ₹99,820 प्रति 10 ग्राम की दर पर कारोबार कर रहा है।

कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, सोने और चांदी दोनों में लगातार गिरावट का रुख बना हुआ है। सोमवार को 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹500 की कमी के साथ ₹98,020 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि इससे पिछले कारोबारी दिन शनिवार को यह ₹600 की गिरावट के साथ ₹98,520 पर बंद हुआ था। वहीं, 99.5% शुद्धता वाला गोल्ड दिल्ली में ₹500 कम होकर ₹97,750 प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

चांदी भी हुई सस्ती

चांदी की बात करें तो सोमवार को इसमें ₹1,000 की गिरावट आई और यह ₹1,13,000 प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि शनिवार को इसकी कीमत ₹1,14,000 प्रति किलो थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना $3,337.95 प्रति औंस पर स्थिर रहा, वहीं चांदी $38.17 प्रति औंस के स्तर पर रही।

डॉलर की मजबूती का असर

एलकेपी सिक्योरिटीज के बाजार विश्लेषक जतीन त्रिवेदी के मुताबिक, अमेरिकी डॉलर की मजबूती के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में स्थिरता देखी जा रही है। उन्होंने बताया कि सोना फिलहाल $3,335 प्रति औंस के करीब बना हुआ है, जिससे घरेलू बाजारों पर भी दबाव बना है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
‘द केरल स्टोरी 2’ ने दूसरे मंडे भी मचाया धमाल, जानें 11 दिनों में कितनी हुई कमाई
‘द केरल स्टोरी 2’ ने दूसरे मंडे भी मचाया धमाल, जानें 11 दिनों में कितनी हुई कमाई
BSNL ने यूजर्स के लिए पेश किया खास ऑफर, इस सस्ते प्लान में मिलेगी 14 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी
BSNL ने यूजर्स के लिए पेश किया खास ऑफर, इस सस्ते प्लान में मिलेगी 14 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई