Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘धड़क 2’ के पहले दिन की टिकट पर मिलेगा 50% डिस्काउंट, मेकर्स ने युवाओं के लिए निकाला खास ऑफर

फिल्म धड़क 2 के निर्माता दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने के लिए एक दिलचस्प ऑफर लेकर आए हैं। अगर आप पहले दिन इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आप टिकट पर 50% तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। यह ऑफर पहले दिन के सभी शोज़ पर लागू होगा, लेकिन इसकी एक शर्त है—कम से कम दो टिकटों की बुकिंग करना अनिवार्य होगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 29 Jul 2025 7:05:34

‘धड़क 2’ के पहले दिन की टिकट पर मिलेगा 50% डिस्काउंट, मेकर्स ने युवाओं के लिए निकाला खास ऑफर

बॉलीवुड की मच अवेटेड रोमांटिक फिल्म धड़क 2 अब रिलीज के करीब है और इससे पहले कि दर्शक सिनेमाघरों में इसका अनुभव लें, फिल्म के निर्माताओं ने एक खास ऑफर का ऐलान किया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म की रिलीज 1 अगस्त 2025 को तय है, और उससे पहले ही फर्स्ट डे के शो को लेकर फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

फर्स्ट डे की टिकट पर मिलेगा आधे दाम का फायदा


फिल्म धड़क 2 के निर्माता दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने के लिए एक दिलचस्प ऑफर लेकर आए हैं। अगर आप पहले दिन इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आप टिकट पर 50% तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। यह ऑफर पहले दिन के सभी शोज़ पर लागू होगा, लेकिन इसकी एक शर्त है—कम से कम दो टिकटों की बुकिंग करना अनिवार्य होगा।

यह रणनीति खास तौर पर युवाओं और कॉलेज स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो आम तौर पर प्रेम कहानियों और सोशल ड्रामा से जुड़ते हैं। इससे उम्मीद की जा रही है कि फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिलेगी, खासकर सैयारा जैसी हालिया रोमांटिक फिल्म की कामयाबी को देखते हुए।

'धड़क 2' की एडवांस बुकिंग शुरू

धड़क 2 की एडवांस बुकिंग इस बुधवार से शुरू हो रही है। दर्शक देशभर के मल्टीप्लेक्स और लोकप्रिय ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर जाकर अपने टिकट बुक कर सकते हैं। निर्माताओं ने पहले ही ट्रेलर के ज़रिए फिल्म को लेकर क्रेज को बढ़ा दिया है, ऐसे में पहले दिन के शो में हाउसफुल की पूरी संभावना जताई जा रही है।

कहानी में फिर उठेगा सामाजिक भेदभाव का मुद्दा

धड़क 2 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ था, जिसने दर्शकों को भावनात्मक रूप से झकझोर दिया है। फिल्म में कॉलेज लाइफ की पृष्ठभूमि पर दो युवाओं की प्रेम कहानी को दिखाया गया है, जो सामाजिक भेदभाव और जातिगत दीवारों के खिलाफ खड़े होते हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी ने एक ऐसे छात्र की भूमिका निभाई है जिसे आरक्षण के तहत दाखिला मिला है और जो कैंपस में जाति के कारण भेदभाव का शिकार होता है। दूसरी ओर, तृप्ति डिमरी का किरदार एक आधुनिक, प्रिविलेज्ड पृष्ठभूमि से आती है, जो सामाजिक रूढ़ियों को मानने से इनकार करती है।

ट्रेलर में दोनों के बीच पनपे प्यार और समाज से मिल रही चुनौतियों को जिस संवेदनशीलता से दिखाया गया है, उसने दर्शकों को फिल्म के प्रति बेहद उत्साहित कर दिया है।

शाज़िया इकबाल के निर्देशन में बनी सामाजिक प्रेमकथा


इस फिल्म का निर्देशन किया है शाज़िया इकबाल ने, और यह 2018 में आई धड़क का आधिकारिक सीक्वल है। जहां पहली धड़क में राजस्थानी प्रेम कहानी दिखाई गई थी, वहीं इसका दूसरा भाग उत्तर भारत के शहरी और ग्रामीण संवेदनाओं को समेटे हुए एक गंभीर सामाजिक संदर्भ को प्रेम कथा में पिरोता है।

धड़क 2 सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं है, यह समाज की उन कड़वी सच्चाइयों को उजागर करती है जो आज भी कई रिश्तों के बीच खड़ी होती हैं। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों को जहां इमोशनल किया है, वहीं मेकर्स के टिकट डिस्काउंट ऑफर ने फैंस को थिएटर तक खींचने का माहौल भी बना दिया है। अब देखना ये होगा कि क्या धड़क 2 बॉक्स ऑफिस पर भी उतनी ही गूंज पैदा कर पाएगी, जितनी इसके ट्रेलर और प्रमोशनल ऑफर्स ने की है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका