Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘वॉर 2’ के पहले गाने ‘आवां-जावां’ में ऋतिक-कियारा की केमिस्ट्री ने बढ़ाया तापमान, इटली की रोमांटिक झलक ने फैंस को किया दीवाना

ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की इस नई जोड़ी की पहली झलक ने ही यह साफ कर दिया कि फिल्म सिर्फ एक्शन और साज़िश नहीं, बल्कि स्टाइल, ग्लैमर और रोमांस का भी विस्फोट होने वाली है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 29 Jul 2025 5:26:33

‘वॉर 2’ के पहले गाने ‘आवां-जावां’ में ऋतिक-कियारा की केमिस्ट्री ने बढ़ाया तापमान, इटली की रोमांटिक झलक ने फैंस को किया दीवाना

‘वॉर 2’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता वैसे ही चरम पर है, और ऐसे में जब फिल्म के पहले गाने ‘आवां-जावां’ का फर्स्ट लुक सामने आया, तो इसने फैंस के रोमांच को और भी अधिक उछाल दिया। ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की इस नई जोड़ी की पहली झलक ने ही यह साफ कर दिया कि फिल्म सिर्फ एक्शन और साज़िश नहीं, बल्कि स्टाइल, ग्लैमर और रोमांस का भी विस्फोट होने वाली है।

‘वॉर 2’ साल की सबसे बड़ी और मच अवेटेड फिल्म है। हाल ही में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर इस अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे खूब पसंद किया गया है और फैंस अब इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन सबके बीच मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी के गाने 'आवां जावां' का एक शानदार फर्स्ट-लुक फोटो रिलीज़ कर दिया है। इस तस्वीर में दोनों ग्लैमरस अवतार में नज़र आ रहे हैं और दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री कमाल की लग रही है।

'आवां जावां' में कियारा-ऋतिक की केमिस्ट्री दिखी कमाल

अयान मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'आवां जावां' गाने की पहली तस्वीर शेयर की और देखते ही देखते यह वायरल हो गई। गाने का फर्स्ट लुक जारी करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, "आवन जावां, वॉर 2 से हमारा पहला गाना 2 दिनों में रिलीज़ हो रहा है। इसलिए इसके बारे में यहां कुछ प्यार और एक्साइटमेंट शेयर कर रहे हैं! प्रीतम दादा, अमिताभ, अरिजीत, ऋतिक और कियारा की लवली एनर्जी क्योंकि वे पहली बार स्क्रीन पर एक साथ आ रहे हैं। ग्रूवी और रोमांटिक – आवन-जावां हमारे इटली शूट का साउंड ट्रैक था, और इसे बनाना हम सभी के लिए वॉर 2 बनाने के सबसे जॉय से भरे एक्सपीरियंस और यादों में से एक था। इस हफ्ते इसे सुनने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।"


कब रिलीज होगी 'वॉर 2'


बता दे कि ऋतिक रोशन स्टारर वॉर फ्रैंचाइज़ी छह साल बाद 14 अगस्त, 2025 को अपने सीक्वल के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार है। टाइगर श्रॉफ स्टार और सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित वॉर 2019 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। वहीं एनटीआर जूनियर स्टारर, वॉर 2 का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित यह फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल में सिनेमाघरों और आईमैक्स स्क्रीन पर दुनिया भर में रिलीज होगी।

‘आवां-जावां’ से शुरू हुई जंग, दिलों पर कब्ज़ा करने की

फर्स्ट लुक भले ही सिर्फ एक झलक हो, लेकिन यह इतना प्रभावशाली है कि अब दर्शक पूरे गाने के रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे। ऋतिक-कियारा की ऑनस्क्रीन जोड़ी, रोमांटिक लोकेशन और म्यूज़िक के मेल ने यह जता दिया है कि 'वॉर 2' सिर्फ लड़ाई की कहानी नहीं होगी, बल्कि इमोशन और एस्थेटिक्स का भी जबरदस्त संगम लेकर आएगी। ‘आवां-जावां’ ने रोमांस के मोर्चे पर वॉर की शुरुआत कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका