न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगस्त में रिलीज होंगी 8 बड़ी फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे सुपरस्टार्स – 1, 8 और 14 अगस्त को होगा बड़ा क्लैश!

इस महीने तीन प्रमुख डेट्स—1 अगस्त, 8 अगस्त, और 14 अगस्त को 9 बड़ी फिल्मों की रिलीज तय की गई है। विशेष रूप से पहला और दूसरा शुक्रवार ऐसा रहेगा जहाँ पर तीन-तीन फिल्में दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करती नजर आएंगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 29 Jul 2025 7:05:39

अगस्त में रिलीज होंगी 8 बड़ी फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे सुपरस्टार्स – 1, 8 और 14 अगस्त को होगा बड़ा क्लैश!

अगस्त का महीना सिनेमाप्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस महीने तीन प्रमुख डेट्स—1 अगस्त, 8 अगस्त, और 14 अगस्त को 9 बड़ी फिल्मों की रिलीज तय की गई है। विशेष रूप से पहला और दूसरा शुक्रवार ऐसा रहेगा जहाँ पर तीन-तीन फिल्में दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करती नजर आएंगी। इन फिल्मों में जहां एक तरफ बड़े सितारे हैं वहीं दूसरी ओर फिल्म में सशक्त चरित्र अभिनेता अपनी अदाकारी का जौहर दिखाते नजर आएंगे। वहीं कुछ नए सितारे अपना भाग्य आजमाते नजर आएंगे।

आइए एक नज़र डालते हैं किस दिन कौन-कौन सी फिल्में दर्शकों से टकराने आ रही हैं।

1 अगस्त 2025 – ट्रिपल धमाका

इस दिन तीन प्रमुख फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं, जो अपनी-अपनी श्रेणी में दर्शकों को आकर्षित कर सकती हैं:

धड़क 2

शिवांजली प्रेम कहानी पर आधारित, सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की जोड़ी फिल्म को सिनेमाघरों में रूबरू कराने के लिए तैयार है। यह 2018 की धड़क का आधिकारिक सीक्वल है।

सन ऑफ सरदार 2

अजय देवगन और मृणाल ठाकुर स्टारर कॉमेडी-ड्रामा जिसमें हास्य, रंग और रोमांच का मिश्रण है। जस्सी की स्कॉटलैंड यात्रा माफिया ड्रामे में उलझती दिखेगी।

अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी

योगी आदित्यनाथ की जीवन यात्रा पर आधारित राजनीतिक बायोपिक, जिसमें बचपन से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक का संघर्ष दिखाया जाएगा।

इन तीनों फिल्मों का एक ही दिन पर रिलीज होना बॉक्स ऑफिस पर एक तीव्र क्लैश की स्थिति पैदा करेगा।

august 2025 movies,dhadak 2,son of sardaar 2,ajay movie,jora,heer express,kooli,war 2,param sundari,box office clash,bollywood releases,independence day 2025,siddhant chaturvedi,Hrithik Roshan,rajinikanth,tripti dimri

8 अगस्त 2025

इस तारीख को भी तीन फिल्में साथ रिलीज हो रही हैं, जिनकी शैली बिल्कुल अलग है:

जोरा

मर्डर-मिस्ट्री थ्रिलर, चार महिला पात्रों की कहानी एक रहस्यमयी कातिल की खोज पर आधारित।

हीर एक्सप्रेस

फैमिली ड्रामा-कॉमेडी, जिसमें अशुतोष राणा, संजय मिश्रा और गुलशन ग्रोवर जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

अदांज 2

वर्ष 2003 में आई निर्देशक राजकंवर की इस फिल्म का सीक्वल अब निर्देशक सुनील दर्शन लेकर आ रहे हैं। सुनील दर्शन 2003 में प्रदर्शित हुई अक्षय कुमार, लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत अंदाज के निर्माता थे। यह अपने समय की सफलतम संगीतमय प्रेम कहानियों में शुमार की गई है। अब इसके सीक्वल से तीन नए सितारे अपना भाग्य आजमाने जा रहे हैं।

इनकी रिलीज़ बॉक्स ऑफिस पर प्रतिस्पर्धी होगी – एक में रहस्य और तनाव, दूसरे में हास्य और पारिवारिक भावनाएं, तीसरे में रोमांस।

august 2025 movies,dhadak 2,son of sardaar 2,ajay movie,jora,heer express,kooli,war 2,param sundari,box office clash,bollywood releases,independence day 2025,siddhant chaturvedi,Hrithik Roshan,rajinikanth,tripti dimri

14 अगस्त 2025

इंडिपेंडेंस डे सप्ताहांत पर दो भारी फिल्मों का मुकाबला है:

कुली

रजनीकांत और श्रुति हासन स्टारर एक्शन-ड्रामा, जिसमें मिडिल क्लास संघर्ष और इमोशंस के साथ-साथ उच्च ऊर्जा व निर्मम दृश्यों की भावपूर्णता है।

वॉर 2

YRF स्पाई यूनिवर्स की महंगी एक्शन थ्रिलर, जिसमें ऋतिक रोशन और जूनियर NTR एक-दूसरे से टकराते नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। यह स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है। आदित्य चोपड़ा को पूरा विश्वास है कि उनकी यह फिल्म उनके इस यूनिवर्स को दर्शकों में उसी तरह से लोकप्रिय बनाएगी जिस तरह से हॉलीवुड की जेम्स बाँड और MI फिल्मों ने बनाई है।

indpendence Day वीकेंड में दोनों ब्लॉकबस्टर फिल्मों की रिलीज एक दूसरे की टक्कर बढ़ाएगी—विशेष रूप से युवाओं और थ्रिलर प्रेमियों के बीच।

august 2025 movies,dhadak 2,son of sardaar 2,ajay movie,jora,heer express,kooli,war 2,param sundari,box office clash,bollywood releases,independence day 2025,siddhant chaturvedi,Hrithik Roshan,rajinikanth,tripti dimri

29 अगस्त 2025

महीने की सबसे आखिरी रिलीज एक हल्की-फुल्की लेकिन सामाजिक रूप से स्पर्श करने वाली कहानी पेश करेगी:

परम सुंदरी

फैमिली ड्रामा और हल्की कॉमेडी का संयोजन, जिसमें मुख्य पात्र अपनी आत्मनिर्भरता और सपनों की दिशा में समाज द्वारा लगाई गई रोक थाम से लड़ती है। यह फिल्म दर्शकों को सकारात्मक संदेश के साथ प्रेरित करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी