न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल में सिलसिलेवार बम विस्फोट के बाद यूपी-दिल्ली हाई अलर्ट पर

केरल में हुए बम धमाकों के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया है। डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने सभी जिलों में सतर्क रहने का आदेश दिया है। यूपी ATS को भी अलर्ट जारी किया गया है और उसकी टीमों को बीते दिनों मिले इनपुट को खंगालने में लगाया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 29 Oct 2023 4:19:47

केरल में सिलसिलेवार बम विस्फोट के बाद यूपी-दिल्ली हाई अलर्ट पर

नई दिल्ली। केरल के एर्नाकुलम में ईसाई समुदाय की प्रार्थना सभा के दौरान हुए विस्फोट ने कई सवाल उठाए हैं। हाल में हमास के नेता ने फिलिस्तीन के समर्थन में एक रैली में वर्चुअली संबोधित भी किया था, जिसके बाद हुए इस विस्फोट ने खुफिया एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। इस घटना की जांच के लिए NIA, NSG समेत कई एजेंसियां मौके पर पहुंच गई है। इस बीच सामने आया है कि इजरायल-हमास जंग के शुरू होते ही खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया था।

इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को लेकर खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया था, जिसमें जिक्र किया गया था कि भारत के यहूदी स्थल आतंकवादियों के निशाने पर हो सकते हैं। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने ISIS के जिन दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था, उन्होंने भी मुंबई के यहूदी स्थलों की रैकी कर वहां के वीडियो विदेशों में आतंकियों को भेजे थे।

इतना ही नहीं मध्यप्रदेश के रतलाम में जिस आतंकी संगठन अल सुफ़ा के नेटवर्क का खुलासा सुरक्षा एजेंसियों ने किया था उनके आतंकियों के निशाने पर भी भारत के यहूदियों के स्थल थे। हाल ही में सेंट्रल एजेंसी को कई ऐसे इनपुट मिले हैं, जिसके बाद सभी जगहों पर एहतियात के तौर पर पहले ही सुरक्षा बढ़ाई जा चुकी है।

यूपी में भी हाई अलर्ट घोषित

वहीं केरल में हुए बम धमाकों के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया है। डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने सभी जिलों में सतर्क रहने का आदेश दिया है। यूपी ATS को भी अलर्ट जारी किया गया है और उसकी टीमों को बीते दिनों मिले इनपुट को खंगालने में लगाया गया है। इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध से जुड़े हर कार्यक्रम पर नजर रखी जाए। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों के साथ-साथ वर्चुअल जुड़ने वालों की भी पूरी जानकारी जुटाई जाए।

मेरठ, वाराणसी, अलीगढ़ में विशेष निगरानी रखी जाएगी

केरल में तीन दिवसीय आयोजन के दौरान हमास लीडर ने वर्चुअल जोड़कर कार्यक्रम को संबोधित किया था। केरल की घटना को लेकर यूपी पुलिस को अलर्ट किया गया। कानपुर, मेरठ, वाराणसी, अलीगढ़, लखनऊ, हापुड़, बागपत, बरेली, रामपुर, आगरा समेत कई जिलों को विशेष निगरानी रखने के आदेश दिए गए।

केरल के सभी 14 जिलों में अलर्ट

वहीं इस ब्लास्ट के बाद केरल के सभी 14 जिला प्रमुखों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। विशेष रूप से रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनों के आसपास सावधान रहने के लिए कहा गया है।

खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जारी किया अलर्ट

केरल के कालामसेरी में कन्वेंशन सेंटर में हुए धमका के बाद दिल्ली पुलिस भी हाई अलर्ट पर है और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर खास नजर रखी जा रही है। दिल्ली स्पेशल सेल लगातार खुफिया एजेंसियों के संपर्क में है और किसी भी इनपुट को हल्के में नहीं लिया जाएगा। भीड़भाड़ वाली जगह पर सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।

कर्नाटक में भी अलर्ट जारी

केरल विस्फोट के बाद कर्नाटक सरकार ने भी सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस को अलर्ट जारी कर दिया है। कर्नाटक से जुड़ी सीमाओं वाले इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स