Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

NEET से पहले ही रद्द हुई 18 जून को हुई UGC NET परीक्षा, उम्मीदवारों की मेहनत पर पानी फिरा

भारत के शिक्षा मंत्रालय ने 18 जून 2024 को देश के 317 शहरों के 1205 केन्द्रों पर आयोजित की गई UGC NET परीक्षा को 24 घंटे बाद ही रद्द कर दिया है। 19 जून की रात 10 बजे बाद इस बात की घोषणा की गई। इस परीक्षा के लिए 11.21 लाख उम्मीदवार पंजीकृत थे, जिनमें से 81 फीसदी उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। साथ ही मामले की जांच CBI को सौंप दी गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 20 Jun 2024 2:12:40

NEET से पहले ही रद्द हुई 18 जून को हुई UGC NET परीक्षा, उम्मीदवारों की मेहनत पर पानी फिरा

नई दिल्ली। भारत के शिक्षा मंत्रालय ने 18 जून 2024 को देश के 317 शहरों के 1205 केन्द्रों पर आयोजित की गई UGC NET परीक्षा को 24 घंटे बाद ही रद्द कर दिया है। 19 जून की रात 10 बजे बाद इस बात की घोषणा की गई। इस परीक्षा के लिए 11.21 लाख उम्मीदवार पंजीकृत थे, जिनमें से 81 फीसदी उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। साथ ही मामले की जांच CBI को सौंप दी गई है।

ज्ञातव्य है कि NEET की तरह ही UGC-NET की परीक्षा भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ही आयोजित करवाती है। NTA ने 18 जून 2024 को देश के विभिन्न शहरों में UGC-NET की परीक्षा आयोजित की थी। यह परीक्षा दो पालियों में करवाई गई थी। हालांकि, परीक्षा संपन्न होने के साथ ही इसमें गड़बड़ी और धांधली के आरोप लगने लगे थे। NEET को लेकर हुए विवाद से सीख लेते हुए सरकार ने तत्काल इसे रद्द करने का फैसला ले लिया। साथ ही मामले की जांच CBI को सौंप दी गई।

19 जून देर रात आई खबर ने उम्मीदवारों की मेहनत पर पानी फेर दिया। करीब 10 बजे खबर आई की यूजीसी नेट परीक्षा रद्द कर दी गई है। भारत के शिक्षा मंत्रालय कि ओर से कहा गया, "सरकार परीक्षाओं की पवित्रता सुनिश्चित करने और छात्रों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

आगे लिखा, "शिक्षा मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि यूजीसी-नेट जून 2024 परीक्षा को गृह मंत्रालय के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) से इनपुट के आधार पर रद्द कर दिया जाए, यह दर्शाता है कि परीक्षा की अखंडता से समझौता किया गया हो सकता है।"

मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि मामले की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंपी गई है। कहा गया, "नई परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके लिए जानकारी अलग से साझा की जाएगी। मामले की गहन जांच के लिए सीबीआई को सौंपा जा रहा है।"

UGC-NET की परीक्षा में धांधली की रिपोर्ट मिलने के बाद केंद्र सरकार ने बिना वक्त गंवाए और छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए इसे रद्द करने का ऐलान कर दिया। जानकारी के अनुसार, UGC-NET की परीक्षा अब फिर से आयोजित करवाई जाएगी। 19 जून 2024 को यूजीसी को परीक्षा के संबंध में होम मिनिस्ट्री के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) की राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण इकाई से कुछ इनपुट प्राप्त हुए। इन इनपुट से संकेत मिले कि परीक्षा को सही तरीके से कंडक्ट करवाने में समझौता किया गया है। गड़बड़ी की आशंका होने के बाद केंद्र ने परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया।



नए सिरे से होगी UGC-NET

UGC-NET में लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं, ऐसे में परीक्षा का कैंसल होना उनके लिए झटके की तरह है। हालांकि, केंद सरकार ने UGC-NET की परीक्षा दोबारा और नए सिरे से कराने की बात कही है। शिक्षा मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि यूजीसी-नेट जून 2024 परीक्षा रद्द कर दी जाए। साथ ही मंत्रालय ने कहा कि नए सिरे से परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके लिए जानकारी अलग से साझा की जाएगी। शिक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट तरीके से कह दिया है कि इस मामले की पूरी गहनता से जांच की जाएगी। उधर, भाजपा नेता अमित मालवीय ने X पर पोस्ट कर कहा कि UGC-NET की परीक्षा में धांधली की भनक लगने के बाद एग्जाम को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों से खिलवाड़ नहीं किया जाएगा।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने बोला हमला

NEET के बाद अब यूजीसी-नेट में गड़बड़ी के बाद परीक्षा को रद्द करने के फैसले के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने X पर पोस्ट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा, ‘भाजपा सरकार का लीकतंत्र और लचरतंत्र युवाओं के लिए घातक है। NEET परीक्षा में हुए घपले की खबरों के बाद अब 18 जून को हुई NET की परीक्षा भी गड़बड़ियों की आशंका के चलते परीक्षा रद्द की गई। क्या अब जवाबदेही तय होगी? क्या शिक्षा मंत्री इस लचरतंत्र की जिम्मेदारी लेंगे?’

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका