Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दो दिन में लगे महंगाई के 2 बड़े झटके, अमूल व मदर डेयरी ने 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए, सरस द्वारा भी बढ़ाने की सम्भावना

बीते रविवार 2 जून को अमूल दूध की कीमतों में इजाफा किया गया था, वहीं अब सोमवार 3 जून को देश की एक और एक बड़ी दूध डेयरी मदर डेयरी ने भी अपने दूध के दामों में इजाफा कर दिया है। दोनों ही कम्पनियों ने अपने दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 03 Jun 2024 1:42:52

दो दिन में लगे महंगाई के 2 बड़े झटके, अमूल व मदर डेयरी ने 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए, सरस द्वारा भी बढ़ाने की सम्भावना

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने से पहले ही आम आदमी की जेबों पर कम्पनियों ने भार डालना शुरू कर दिया है। बीते रविवार 2 जून को अमूल दूध की कीमतों में इजाफा किया गया था, वहीं अब सोमवार 3 जून को देश की एक और एक बड़ी दूध डेयरी मदर डेयरी ने भी अपने दूध के दामों में इजाफा कर दिया है। दोनों ही कम्पनियों ने अपने दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है।

इन दोनों कम्पनियों के दामों में तेजी से यह सम्भावना प्रकट की जा रही है कि देश की तीसरी बड़ी दूध डेयरी सरस भी अपने दामों में बढ़ोतरी कर सकती है। वैसे भी राजस्थान में सरस के बाद सर्वाधिक तादाद में अमूल डेयरी की दूध, छाछ और अन्य प्रोडक्ट बिकते हैं।

दो दिन में लगे महंगाई के 2 झटके


दो दिन में आम आदमी को दो बड़े झटके लगे हैं। पहले Amul Milk के दाम बढ़ाए गए और फिर Mother Dairy ने भी अपने दूध की कीमतों में इजाफा करने का ऐलान कर दिया। मदर डेयरी ने दिल्ली- एनसीआर (Delhi-NCR) के लिए दूध की कीमतों में वृद्धि की है। सभी पैकेज्ड मिल्क की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की इजाफा किया गया है। दूध के दाम की नई दरें 3 जून 2024 से लागू कर दी गई हैं। ताजा बदलाव के बाद अब आपको ये दूध नीचे दिए गए भावों पर मिलेगा—

मदर डेयरी दूध के नए रेट (3 जून से प्रभावी)

दूध पुरानी कीमत प्रति लीटर नई कीमत प्रति लीटर

Token Milk 52 रुपये 54 रुपये

Toned Milk 54 रुपये 56 रुपये

Cow Milk 56 रुपये 58 रुपये

Full Cream Milk 66 रुपये 68 रुपये

Buffalo Milk 70 रुपये 72 रुपये

Double Toned Milk 48 रुपये 50 रुपये

Amul ने इतने बढ़ाए हैं दूध के दाम

इससे पहले रविवार को अमूल दूध की कीमतों के दाम में बढ़ोतरी की गई थी। कंपनी ने देश भर में 2 जून से अमूल दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति, अमूल टी स्पेशल दूध के दाम बढ़ाए गए हैं। अमूल की ओर से इस संबंध में बताया गया है कि Milk Price में 3-4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। ताजा बदलाव के बाद अब...

अमूल गोल्ड के दाम 64 रुपये/लीटर 66 रुपये/लीटर

अमूल टी स्पेशल 62 रुपये/लीटर 64 रुपये/लीटर
ज्ञातव्य है कि इससे पहले अप्रैल 2023 में भी अमूल ने गुजरात में अपनी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ ने पूरे राज्य में अमूल दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। Amul की ओर से कीमतों में हालिया इजाफे के संबंध में कहा गया है कि दूध के उत्पादन और ऑपरेशन कॉस्ट में बढ़ोतरी होने की वजह से दाम बढ़ाए गए हैं। गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ ने अपने वितरकों को नई कीमतों के साथ एक लिस्ट भी शेयर की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका