न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रंप ने कनाडा पर लगाया 25% का अतिरिक्त टैरिफ, जस्टिन ट्रूडो ने बताया ‘बड़ी बेवकूफी’, बोले- इसका जवाब देंगे

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का कार्यकाल अब कुछ ही दिनों का रह गया है। मंगलवार (4 मार्च) को उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Mar 2025 3:36:03

ट्रंप ने कनाडा पर लगाया 25%  का अतिरिक्त टैरिफ, जस्टिन ट्रूडो ने बताया ‘बड़ी बेवकूफी’, बोले- इसका जवाब देंगे

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का कार्यकाल अब कुछ ही दिनों का रह गया है। मंगलवार (4 मार्च) को उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ पर अपनी प्रतिक्रिया दी। ट्रूडो ने अमेरिकी टैरिफ को बेवकूफी भरा करार दिया और कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप कनाडा के खिलाफ ट्रेड वॉर शुरू कर रूस को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि, "राष्ट्रपति ट्रंप ने कनाडा पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाया है। इसके जवाब में कनाडा 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर के सामान पर जवाबी टैरिफ लगाएगा।"

ट्रूडो का गुस्सा

ट्रूडो ने अमेरिकी टैरिफ को लेकर गुस्सा जताते हुए कहा, "आज संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपने सबसे करीबी पार्टनर, सहयोगी और सबसे करीबी दोस्त कनाडा के खिलाफ ट्रेड वॉर शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर वह रूस के साथ अच्छे संबंध बनाने की बात कर रहे हैं, जहां का राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक झूठा और हत्यारा तानाशाह है। क्या यह समझदारी की बात है?"

अमेरिकी टैरिफ का असर

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन के तीन सबसे बड़े ट्रेडिंग पार्टनर्स पर अतिरिक्त टैक्स लगाने का ऐलान किया है। इसका परिणाम यह हुआ कि मैक्सिको, कनाडा और चीन ने तुरंत अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाने का निर्णय लिया, जिससे वित्तीय बाजारों में उथल-पुथल मच गई।

ट्रंप ने आधी रात के बाद कनाडा और मैक्सिको से आयात होने वाले सामानों पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाया है, हालांकि, कनाडाई ऊर्जा पर इस टैरिफ को 10 प्रतिशत ही रखा गया है।

‘कनाडा को अमेरिकी राज्य बनाना चाहते हैं ट्रंप’- ट्रूडो

जस्टिन ट्रूडो ने कहा, “ट्रंप कनाडा की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से तबाह करना चाहते हैं, क्योंकि इसी तरीके से वह कनाडा को अमेरिका में आसानी से मिला सकते हैं. लेकिन ऐसा कभी नहीं होने वाला है. हम कभी अमेरिका के 51वें राज्य नहीं बनेंगे.”

ट्रूडो ने ट्रंप का नाम लेते हुए कहा, “मैं विशेष तौर पर उस अमेरिकी शख्स, डोनाल्ड से बात करना चाहता हूं. वॉल स्ट्रीट जर्नल की हर बात पर सहमत होना मेरी आदत नहीं है, लेकिन डोनाल्ड उन्होंने कहा कि भले ही तुम बहुत ही बुद्धिमान व्यक्ति हो, लेकिन ये कदम बहुत ही बेवकूफी भरा है.”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर