Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान विधानसभा चुनाव: टिकट वितरण पर CM गहलोत का बड़ा बयान, सर्वे रिपोर्ट और फीडबैक के आधार पर ही मिलेगा

राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए टिकट वितरण को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली में बड़ा बयान दिया है। गहलोत ने साफ कहा है कि टिकट सर्वे रिपोर्ट और फीडबैक के आधार पर ही मिलेगा। विनिबिलिटी के आधार पर ही टिकट का वितरण होगा। स्क्रीनिंग कमेटी भी उसी को प्रायोरिटी देगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 14 Oct 2023 10:16:32

राजस्थान विधानसभा चुनाव: टिकट वितरण पर CM गहलोत का बड़ा बयान, सर्वे रिपोर्ट और फीडबैक के आधार पर ही मिलेगा

दिल्ली/जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए टिकट वितरण को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली में बड़ा बयान दिया है। गहलोत ने साफ कहा है कि टिकट सर्वे रिपोर्ट और फीडबैक के आधार पर ही मिलेगा। विनिबिलिटी के आधार पर ही टिकट का वितरण होगा। स्क्रीनिंग कमेटी भी उसी को प्रायोरिटी देगी। गहलोत ने दावा कि राजस्थान में एंटी इंकबेंसी नहीं है। इस तरह की बात फैलाई ज्यादा गई है। राजस्थान में सरकार के खिलाफ कोई लहर नहीं है।

शनिवार को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में शामिल होने दिल्ली आए गहलोत ने कहा कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कल पीईसी मेंबर्स की बैठक बुलाई थी। काफी लंबे समय बाद प्रदेश कांग्रेस ने इलेक्शन कमेटी को अधिकार दिया था कि वे सभी मेम्बर्स जिलों में जाकर फीडबैक लेकर आएं। उसके बाद यह फीडबैक पीसीसी चीफ को सौंपा गया है। राजधानी दिल्ली में 15 जीआरजी में हुई इस बैठक के लिए सीएम गहलोत दोपहर में यहां पहुंचे। बैठक शाम को पांच बजे शुरू हुई।

विधायकों के टिकट काटना चुनौती

बता दें, सीएम गहलोत कांग्रेस सरकार बचाने वाले विधायकों के टिकट काटने के पक्ष में नहीं है। लेकिन सर्वे रिपोर्ट विधायकों के खिलाफ जा रही है। ऐसी स्थिति में विधायकों के टिकट काटना बड़ी चुनौती है। राजस्थान में इस बार का चुनाव बेहद रोचक है। एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी कह रही है कि सीटींग विधायकों के खूब टिकट कटेंगे। नए चेहरों को मैदान में उतारा जाएगा। कांग्रेस पार्टी भी अक्टूबर महीने के अंत तक सभी नाम फाइनल कर देगी।अभी तक 100 से 115 नाम फाइनल हो चुके हैं। जिसमें ज्यादातर पिछले चुनाव वाले ही प्रत्याशी हैं।
कांग्रेस की लिस्ट में इसलिए हो रही है देरी

राजस्थान में बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस भी अक्टूबर के पहले सप्ताह तक अपनी सूची जारी करने का दावा कर रही थी लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ। कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी नहीं कर पाई है। इस दौरान तारीख पर तारीख बढ़ती जा रही है। इससे साफ नहीं हो पा रहा है कि आखिर कांग्रेस कब तक अपनी लिस्ट जारी करेगी। इधर, कांग्रेस बड़े स्तर पर विधायक और मंत्रियों की टिकट काटने की जुगत में लगी हुई है। इस बीच सचिन पायलट ने केसी वेणु गोपाल के साथ दिल्ली में मुलाकात की। इस बैठक को लेकर कांग्रेस की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई। माना जा रहा है कि पायलट ने टिकट चयन के दौरान युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर पेच फंसा दिया है। इसके कारण कांग्रेस की लिस्ट में देरी हो रही है।

CEC प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लगाएगी


बैठक में शामिल होने के लिए पीसीसी चीफ सचिन पायलट, विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी और सहप्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौड़ भी पहुंचे। बैठक में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन गौरव गोगोई और राजस्थान के सीनियर पर्यवेक्षक मदुसूधन मिस्त्री मौजूद हैं। इस बैठक में राजस्थान के टिकटों पर आज निर्णायक चर्चा हो रही है। पीसीसी की ओर से संभावित दावेदारों का पैनल स्क्रीनिंग कमेटी को सौंपा जाएगा। उसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी इस पर चर्चा करेगी। फिर इस पर CEC प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लगाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका