न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IGI एयरपोर्ट को मिली न्यूक्लिलर बम से उड़ाने की धमकी, दो गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि दोनों आरोपी यात्रियों को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में धारा 182/505(1)बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 08 Apr 2024 1:34:15

IGI एयरपोर्ट को मिली न्यूक्लिलर बम से उड़ाने की धमकी, दो गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद पुलिस ने दो यात्रियों को हिरासत में लिया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, पांच अप्रैल को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फ्लाइट में सवार होने से पहले यात्रियों के स्क्रीनिंग हो रही थी। इसी दौरान दो पैसेंजर्स ने चेकिंग कर रहे जवानों को एयरपोर्ट को न्यूक्लियर बम से उड़ाने की धमकी दे दी।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि दोनों आरोपी यात्रियों को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में धारा 182/505(1)बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों की पहचान गुजरात के राजकोट निवासी जिग्नेश मालानी और कश्यप कुमार लालानी के रूप में की गई।

एफआईआर के अनुसार, अकासा एयर की उड़ान के लिए सिक्योरिटी कर्मचारी यात्री जिग्नेश मालानी और कश्यप कुमार लालानी की तलाशी ले रहे थे। इस पर इन दोनों ने कहा कि जब एक बार पहले जांच हो चुकी है, तो दोबारा जांच क्यों कर रहे हैं। इस पर कर्मचारियों ने कहा कि विमान और उसमें सवार लोगों की सुरक्षा के लिए यह एक अतिरिक्त सुरक्षा उपाय है। इससे नाराज यात्रियों ने कहा, 'आप क्या करोगे, मैं परमाणु बम ले जा रहा हूं'।

बता दें कि धमकी मिलने के बाद से पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। ऐसे में सुरक्षा को देखते हुए विमान में बैठे लोगों को उतारने का निर्णय लिया गया। गौरतलब है कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश के सबसे बिजी एयरपोर्ट्स में से एक है।

पुलिस उपायुक्त (आईजीआई एयरपोर्ट) उषा रंगानी ने कहा कि यात्री लालानी और मालानी, गुजरात के राजकोट में निर्माण उद्योग में ठेकेदार थे। वे एसएस रेलिंग सामग्री की खरीद के संबंध में एक व्यापारी से मिलने के लिए दिल्ली के द्वारका गए थे। दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया और मामले की जांच जारी है।

दो महीने पहले भी मिली थी बम की सूचना

गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी महीने में दिल्ली एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस दौरान एक शख्स ने फोन कर धमकी दी थी। हालांकि, पुलिस जांच के बाद पता चला कि यह धमकी एक अफवाह थी। कॉलर ने धमकी भरा फोन कर कहा था कि दिल्ली से कोलकाता के लिए उड़ान भरनी वाली फ्लाइट में बम है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी