न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शेयर बाजार में जारी है गिरावट का सिलसिला, लगातार दूसरे दिन निवेशकों को हुआ 2 लाख करोड़ का नुकसान

बाजार में बुधवार को आई इस बड़ी गिरावट के चलते निवेशकों को लगभग 2 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी एक सत्र में 417 लाख करोड़ रुपये से घटकर 415 लाख करोड़ रुपये रह गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 29 May 2024 6:30:27

शेयर बाजार में जारी है गिरावट का सिलसिला, लगातार दूसरे दिन निवेशकों को हुआ 2 लाख करोड़ का नुकसान

नई दिल्ली। शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है। आज भी बाजार में भारी गिरावट देखी गई है। सेंसेक्स 668 अंक टूटकर 74502 लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 183 अंक गिरकर 22,704 लेवल पर बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग 1 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं बैंक निफ्टी में 640 अंक की गिरावट आई और यह 48500 पर रहा। BSE के टॉप 30 शेयरों में से सिर्फ 6 स्टॉक में तेजी रही, जबकि 24 स्टॉक लाल निशान पर बंद हुए।

बाजार में बुधवार को आई इस बड़ी गिरावट के चलते निवेशकों को लगभग 2 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी एक सत्र में 417 लाख करोड़ रुपये से घटकर 415 लाख करोड़ रुपये रह गया है।

बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से सबसे ज्यादा गिरावट टेक महिंद्रा के शेयरों में 2.26 फीसदी का हुआ। इसके बाद बाजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर करीब 2 फीसदी तक टूट गए। पावरग्रिड के शेयर 1.33 फीसदी चढ़कर 316.95 रुपये पर बंद हुए।

NSE के कुल 2,715 शेयरों में से 1,124 स्टॉक में तेजी रही, जबकि 1,481 स्टॉक में बड़ी गिरावट आई। वहीं 110 शेयर अनचेंज रहे। 74 शेयर 52 सप्ताह के हाई पर थे और 40 शेयर 52 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए। एनएसई के 107 शेयरों में अपर सर्किट रहा और 98 स्टॉक में लोअर सर्किट लगा।

PNB Housing Finance के शेयर आज 6.61 फीसदी टूटकर 735 रुपये पर बंद हुआ। उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक के शेयर में आज करीब 5 फीसदी की गिरावट आई। इसके अलावा, डिलिवरी के शेयर में 3.26 फीसदी, आईसीआईसीआई प्रूडेशियल 4.52 फीसदी और IRCTC के शेयर में 3.71 फीसदी की गिरावट आई।

गिरते बाजार में भी कुछ शेयरों ने शानदार तेजी दिखाई है। आज टीटागढ़ रेल सिस्टम के शेयर करीब 12 फीसदी चढ़कर 1400 पर बंद हुए। इसके साथ Cochin Shipyard के शेयर 5.7 फीसदी चढ़कर 2018 रुपये, हुडको के शेयर 5 फीसदी चढ़कर 262 रुपये, मझगांव डॉक शिपयॉर्ड 11 फीसदी चढ़कर 3,357 रुपये, भारत डायनेमिक के शेयर 6 फीसदी और संवर्धन मदर के शेयर में 4 फीसदी की तेजी आई।

लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं, जिसकी वजह से स्टॉक मार्केट में मुनाफावसूली देखी जा रही है। बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई और लगातार चौथे ट्रेडिंग सेशन में बाजार में गिरावट आई है। लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आने वाले हैं। इसको लेकर बाजार में काफी हलचल बनी हुई है। एफपीआई लगातार भारतीय स्टॉक मार्केट से पैसा बाहर निकाल रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
NCP के विलय की चर्चाओं के बीच BJP का बड़ा दांव, दोनों गुटों को केंद्र में मंत्री पद का ऑफर?
NCP के विलय की चर्चाओं के बीच BJP का बड़ा दांव, दोनों गुटों को केंद्र में मंत्री पद का ऑफर?
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी