Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Exit Poll के अनुमानों से ख़ुशी में झूमा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 2,600 अंकों की उछाल, निवेशकों ने जोड़े 11 लाख करोड़ रुपये

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए, क्योंकि एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को मजबूत जनादेश के साथ तीसरी बार सत्ता में आने का अनुमान लगाया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 03 Jun 2024 11:49:21

Exit Poll के अनुमानों से ख़ुशी में झूमा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 2,600 अंकों की उछाल, निवेशकों ने जोड़े 11 लाख करोड़ रुपये

नई दिल्ली। सोमवार को भारतीय शेयर बाजार नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए, क्योंकि एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को मजबूत जनादेश के साथ तीसरी बार सत्ता में आने का अनुमान लगाया गया है। बीएसई सेंसेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला और 2,178 अंक या 2.94% चढ़कर 76,139 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 579 अंक या 2.57% बढ़कर 9:17 बजे 23,109 पर कारोबार कर रहा था।

इस बीच खास बात ये रही कि जिन सरकारी कंपनियों के शेयरों का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने बयानों में अक्सर करते नजर आ रहे थे, वो चुनावी नतीजों से पहले ही रॉकेट बने नजर आए। इनमें हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड से लेकर देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी के स्टॉक शामिल हैं।

आज बैंक निफ्टी से लेकर ऑयल एंड गैस तक सभी सेक्टोरल इंडेक्स बमबम बोल रहे हें। निफ्टी पीएसयू बैंक में 4.88 फीसद की उछाल है। ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी 4 फीसद से ऊपर उछल रहा है। निफ्टी रियल्टी में 3.44 फीसद, मेटल में 3.22 फीसद, प्राइवेट बैंक में 2.52 फीसद, फाइनेंशियल सर्विसेज में 3 फीसद से अधिक की तेजी है।

शेयर मार्केट आज बल्लियों उछल रहा है। इसकी शुरुआत आज बंपर उछाल के साथ हुई। सेंसेक्स 2621 अंकों की तूफानी बढ़त के साथ 76583 के लेवल पर खुला। सेंसेक्स पर सभी स्टॉक्स हरे निशान पर हैं। एलएंडटी में 7 फीसद से अधिक की तेजी है। सबसे कम बढ़त टेक महिंद्रा में 1.40 फीसद ऊपर है। निफ्टी 807 अंकों की उछाल के साथ 23337 पर खुला। दोनों इंडेक्स ऑल टाइम हाई पर खुले। सेंसेक्स 76738 के ऑल टाइम हाई को छूने के बाद अभी 2116 अंक ऊपर 76077 के लेवल पर है। जबकि, निफ्टी 638 अंकों की उछाल के साथ 23169 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। आज निफ्टी टॉप गेनर्स में अडानी पोर्टस करीब पैने 9 फीसद ऊपर, अडानी एंटरप्राइजेज करीब 7 फीसद ऊपर, पावर ग्रिड साढ़े छह फीसद ऊपर, श्रीराम फाइनेंस 6 फीसद से अधिक और एनटीपीसी 5 फीसद ऊपर टेड कर रहे हैं। कोई स्टॉक लाल नहीं है।

प्री-ओपनिंग में ही शेयर बाजार बल्लियों उछल रहा है। सेंसेक्स में 2600 से अधिक अंकों की बंपर उछाल है। यह 76600 के पार चला गया है। निफ्टी भी 800 से अधिक अंकों की उछाल के साथ 23300 के पार है।
एशियाई बाजार: सोमवार को वॉल स्ट्रीट पर तेजी और क्षेत्र में प्रमुख आर्थिक आंकड़ों के बाद एशियाई बाजारों में तेजी रही। एशिया-प्रशांत शेयरों के MSCI के सबसे बड़े सूचकांक में 0.3% की बढ़ोतरी हुई, जो पिछले सप्ताह 2.5% गिरा था। जापान के निक्केई 225 में 1.01 फीसद की तेजी रही, जबकि टॉपिक्स सूचकांक में 1.02% की उछाल दर्ज की गई। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 1.26% बंपर तेजी रही और कोसडैक में 0.42% की वृद्धि हुई।

गिफ्ट निफ्टी: गिफ्ट निफ्टी 23,330 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी वायदा के पिछले बंद से लगभग 630 अंकों ऊपर था। यह भारतीय शेयर बाजार इंडेक्स के लिए बंपर शुरुआत का संकेत देता है।

वॉल स्ट्रीट: अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ, जिसमें डॉऊ जोन्स ने प्रतिशत के लिहाज से नवंबर 2023 के बाद से अपना सबसे बड़ा दैनिक प्रतिशत उछाल दर्ज किया।

डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 574.84 अंक या 1.51 फीसद बढ़कर 38,686.32 पर पहुंच गया, जबकि एसएंडपी 500 42.03 अंक या 0.80% बढ़कर 5,277.51 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 2.06 अंक या 0.01% गिरकर 16,735.02 पर बंद हुआ। मई में एसएंडपी 500 में लगभग 4.8% की तेजी रही। जबकि, नैस्डैक में 6.9% और डॉऊ जोन्स में 2.4% की उछाल आई।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका