न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुबह गिरावट, दोपहर के बाद आया बढ़त पर, सप्ताह के पहले दिन तेजी पर बंद हुआ शेयर बाजार

बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान पर और 11 शेयर लाल निशान पर थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 24 Jun 2024 6:25:12

सुबह गिरावट, दोपहर के बाद आया बढ़त पर, सप्ताह के पहले दिन तेजी पर बंद हुआ शेयर बाजार

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 0.17 फीसदी या 131.18 अंक की बढ़त के साथ 77,341 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान पर और 11 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 0.16 फीसदी या 36 अंक की मामूली बढ़त के साथ 23,537.85 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 शेयर हरे निशान पर और 20 शेयर लाल निशान पर थे।

निफ्टी पैक के शेयरों में सोमवार को सबसे अधिक तेजी महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2.86 फीसदी, पावरग्रिड में 2.22 फीसदी, श्रीराम फाइनेंस में 2.17 फीसदी, सनफार्मा में 1.99 फीसदी और ग्रेसिम में 1.96 फीसदी दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट इंडसइंड बैंक में 2.42 फीसदी, सिप्ला में 2.19 फीसदी, अडानी पोर्ट्स में 1.70 फीसदी, कोल इडिया में 1.20 फीसदी और टाटा स्टील में 1.19 फीसदी दर्ज हुई।

शेयर बाजार में आज पॉवर ग्रिज, सन फार्मा, आईटीसी, एनटीपीली, टाइटन के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। दूसरी तरफ अडानी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, रिलायंस, एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट दर्ज हुई। टाटा मोटर्स के शेयर भी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

दिन की शुरूआत बेहद कमजोर रही

खराब ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत आज बेहद कमजोर रही। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 77000 के नीचे खुला। निफ्टी 50 ने भी गिरावट का शतक लगाकर 23382 के लेवल से आज के दिन के कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स शुक्रवार के बंद के मुकाबले 324 अंकों के नुकसान के साथ 76885 के लेवल पर खुला।

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी ऑटो में 0.87 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.53 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.72 फीसदी, निफ्टी बैंक में 0.08 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.30 फीसदी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.75 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी मीडिया में 1.87 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.95 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.44 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.21 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.12 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.66 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.04 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.64 फीसदी और निफ्टी मीडिया में 1.87 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी पर बढ़ते दबाव के बीच निफ्टी एफएमसीजी को छोड़ सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। बैंक निफ्टी 0.74 फीसद नीचे है। निफ्टी ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, अईटी, मीडिया, फार्मा, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक भी लाल निशान पर हैं। निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1.25 प्रतिशत, रियल्टी में 1.33 प्रतिशत, ऑयल एंड गैस में 0.83 फीसद की गिरावट है।

सुबह 11 बजे के बाद शेयर मार्केट सुबह की गिरावट के बाद अब तेजी की पटरी पर आ गया था। सेंसेक्स 148 अंकों की बढ़त के साथ 77358 पर पहुंच गया। एक समय सेंसेक्स 76745 पर आ गया था। इसी तरह निफ्टी में भी रिकवरी है। अब निफ्टी 31 अंक ऊपर 23532 के लेवल पर रहा। एक समय यह लुढ़ककर 23350 पर आ गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका