न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस महीने 9 दिन बाजार बंद, मतगणना वाले दिन नहीं है छुट्टी, बाजार पर रहा चुनाव का सीधा असर

बीते माह में चुनाव के चलते शेयर बाजार काफी प्रभावित हुआ था। शेयर बाजार से मई की शुरूआत से लेकर अंत क काफी उतार चढ़ाव दिखा। माह के अन्तिम सप्ताह में बाजार को लगातार गिरावट का सामना करना पड़ा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 01 Jun 2024 1:37:11

इस महीने 9 दिन बाजार बंद, मतगणना वाले दिन नहीं है छुट्टी, बाजार पर रहा चुनाव का सीधा असर

नई दिल्ली। पिछले डेढ़ महीने से जारी लोकसभा चुनाव आज समाप्त हो रहे हैं। आज देश के विभिन्न राज्यों की कई सीटों पर अंतिम चरण का मतदान हो रहा है। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग का काम संपन्न हो जाएगा। 4 जून को चुनाव परिणाम आएंगे। यह दिन शेयर बाजार के लिए भी बड़ा दिन साबित हो सकता है। इस दिन शेयर बाजार की छुट्‌टी नहीं है।

बीते माह में चुनाव के चलते शेयर बाजार काफी प्रभावित हुआ था। शेयर बाजार से मई की शुरूआत से लेकर अंत क काफी उतार चढ़ाव दिखा। माह के अन्तिम सप्ताह में बाजार को लगातार गिरावट का सामना करना पड़ा। पहले तो बाजार को चुनाव से जुड़ी अनिश्चितता ने परेशान किया, जिससे उसकी चाल वोलेटाइल हो गई। चुनावी डर ने बाजार की लगातार चली आ रही रैली को पटरी से उतार दिया था। हालांकि बाद में बाजार ने रिकवरी दिखाई। बीते महीने के दौरान चुनाव के चलते एक दिन बाजार बंद भी रहा था।

20 मई को बंद रहा था बाजार

मई महीने के दौरान 20 तारीख (सोमवार) को घरेलू शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं हुआ था। दरअसल मुंबई की सभी छह लोकसभा सीटों पर आम चुनाव 2024 के पांचवें चरण के तहत 20 मई को मतदान हुआ था। दोनों प्रमुख शेयर बाजार बीएसई और एनएसई मुंबई बेस्ड हैं। ऐसे में उस दिन शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं हुआ था।

इस महीने शेयर बाजार की छुट्टियों की बात करें तो सामान्य कारोबार पर चुनावी प्रक्रिया का असर नहीं रहने वाला है। आज सातवें चरण के मतदान वले दिन बाजार बंद है, लेकिन उसका कारण चुनाव न होकर सप्ताहांत है। कुछ अपवादों को छोड़ दें तो शेयर बाजार शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं। 4 जून को मतगणना वाले दिन भी बाजार खुला रहने वाला है।

इस महीने 9 दिन बंद रहेगा बाजार

इस महीने के पहले दो दिन यानी 1 जून शनिवार और 2 जून रविवार को बाजार बंद रहने वाला है। उसके बाद 8 जून, 15 जून, 22 जून और 29 जून को शनिवार के चलते बाजार बंद रहेगा। वहीं 9 जून, 16 जून, 23 जून और 30 जून को रविवार के चलते बाजार की छुट्टी होगी। बीच में 17 जून को बकरीद के मौके पर भी बाजार का अवकाश रहेगा। यानी वीकेंड की छुट्टियों को मिला दें तो जून महीने के दौरान घरेलू शेयर बाजार में कुल 9 छुट्टियां पड़ने वाली हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
NCP के विलय की चर्चाओं के बीच BJP का बड़ा दांव, दोनों गुटों को केंद्र में मंत्री पद का ऑफर?
NCP के विलय की चर्चाओं के बीच BJP का बड़ा दांव, दोनों गुटों को केंद्र में मंत्री पद का ऑफर?
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी