न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

निचले स्तर से शानदार रिकवर होकर बंद हुआ बाजार, ये रहे टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद होने में सफल रहा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 19 Dec 2023 6:17:46

निचले स्तर से शानदार रिकवर होकर बंद हुआ बाजार, ये रहे टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

नई दिल्ली। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद होने में सफल रहा। मंगलवार को सेंसेक्स 122.10 (0.17%) अंकों की बढ़त के साथ 71,437.19 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 34.45 (0.16%) की बढ़त के साथ 21,453.10 के स्तर पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में बढ़त के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और नेस्ले जैसी बड़ी कंपनियों की अगुवाई में मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

निफ्टी एफएमसीजी नेस्ले इंडिया और वरुण बेवरेजेज के शेयरों में तेजी 1.4 प्रतिशत मजबूत हुआ। जबकि पेट्रोलियम, क्रूड और डीजल पर सरकार द्वारा विंडफॉल टैक्स में कटौती के बाद निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.8% की तेजी आई। ऑटो और आईटी सेक्टर के शेयरों में में क्रमशः 0.7% और 0.95% की गिरावट आई।

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

स्पाइसजेट के गो फर्स्ट के अधिग्रहण में रुचि दिखाने के बाद कंपनी के शेयर तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। कंपनी दिवालिया हो चुकी विमानन कंपनी पर जांच पड़ताल करने के बाद अपनी पेशकश सौंपने की योजना बना रही है। वहीं सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) ने कहा कि वह अभी तक उनके विलय के लिए जेडईईएल की ओर से अनुरोध की गई समय सीमा विस्तार पर सहमत नहीं हुई है, इसके बाद जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के शेयर 3% की गिरावट के साथ बंद हुए।

बाजार निचले स्तर से शानदार रिकवर होकर बंद हुआ

फिन निफ्टी एक्सपायरी पर बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिला। बाजार निचले स्तर से शानदार रिकवर होकर बंद हुआ। इंट्राडे में सेंसेक्स, निफ्टी, मिडकैप ने नया रिकॉर्ड बनाया है। आज के कारोबार में मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही जबकि एनर्जी, FMCG, PSE शेयरों में तेजी रही। इंफ्रा, फार्मा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ जबकि IT, ऑटो, मेटल, रियल्टी शेयरों में गिरावट रही।

Coal India, Nestle India, Tata Consumer Products, NTPC और Reliance Industries निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं TCS, Hero MotoCorp, Adani Ports, Wipro और UPL निफ्टी का टॉप लूजर रहा।

सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो आज मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। मेटल, फार्मा, ऑयल एंड गैस, पावर और एफएमसीजी 0.3-1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। वहीं ऑटो, कैपिटल गुड्स, आईटी इंडेक्स 0.3-1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में खरीदारी रही जबकि निफ्टी के 50 में से 25 शेयरों में खरीदारी रही। वहीं बैंक निफ्टी के 12 में से 7 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।

ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो स्मॉलकैप इंडेक्स बंद होने से पहले 42,544.95 की नई ऊंचाई को छुता नजर आया। वहीं बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 122.10 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 71,437.19 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 34.45 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 21453.10 के स्तर पर बंद हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स