न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Share Market: सपाट बंद हुआ सप्ताह का पहला कारोबारी सत्र, पूरे दिन दिखी उठापटक, मार्केट कैप 450 लाख करोड़

आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 36 अंकों की गिरावट के साथ 79,960 पर अंकों पर तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 3.30 मामूली गिरावट के साथ 24,320 अंकों पर क्लोज हुआ है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 08 Jul 2024 4:53:06

Share Market: सपाट बंद हुआ सप्ताह का पहला कारोबारी सत्र, पूरे दिन दिखी उठापटक, मार्केट कैप 450 लाख करोड़

सप्ताह का पहला कारोबारी सत्र सपाट बंद हुआ है। बाजार में पूरे दिन भारी उठापटक देखने को मिली। बैंकिंग और कंज्यूमर ड्यूरेबल स्टॉक्स में तेज बिकवाली देखने को मिली है। हालांकि एफएससीजी शेयरों में खरीदारी देखी गई जिससे बाजार को सहारा मिला है। आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 36 अंकों की गिरावट के साथ 79,960 पर अंकों पर तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 3.30 मामूली गिरावट के साथ 24,320 अंकों पर क्लोज हुआ है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.05 फीसदी या 36.22 अंक की बेहद मामूली गिरावट के साथ 79,960 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान पर और 15 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.01 फीसदी या 3.30 अंक की गिरावट के साथ 24,320 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान पर और 27 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में दिखी तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में सोमवार को सबसे अधिक तेजी ओएनजीसी में 4.15 फीसदी, आईटीसी में 2.34 फीसदी, एचडीएफसी लाइफ में 2.25 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.33 फीसदी और विप्रो में 1.33 फीसदी दर्द हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट टाइटन में 3.33 फीसदी, डिविस लैब में 2.23 फीसदी, बीपीसीएल में 2.49 फीसदी, श्रीराम फाइनेंस में 1.95 फीसदी और अडानी पोर्ट्स में 1.56 फीसदी दर्ज हुई।

450 लाख करोड़ मार्केट कैप

भारतीय शेयर बाजार का मार्केट कैप पहली बार 450 लाख करोड़ रुपये के ऊपर क्लोज हुआ है। आज के कारोबारी सत्र में बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 450.14 लाख करोड़ रुपये पर बंद हुआ है जो पिछले सत्र में 349.88 लाख करोड़ रुपये ऊपर बंद हुआ था। बाजार में मुनाफावसूली के बावजूद आज के सत्र में भारतीय शेयर बाजार का मार्केट कैप 26000 करोड़ रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ है।

बीएसई पर 4169 शेयर्स की ट्रेडिंग हुई जिसमें 1802 शेयर्स तेजी के साथ तो 2257 शेयर्स गिरकर बंद हुए। 110 स्टॉक्स के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज के कारोबार में एफएमसीजी स्टॉक्स आईटीसी 2.27 फीसदी, एचयूएल 1.55 फीसदी, नेस्ले 1.28 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है। इसके अलावा एचसीएल टेक 0.92 फईसदी, टाटा मोटर्स 0.87 फीसदी, इंफोसिस 0.72 फीसदी, रिलायंस 0.69 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.40 फीसदी, भारती एयरटेल 0.34 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है। गिरावट वाले स्टॉक्स में टाइटन 3.54 फीसदी, अडानी पोर्ट्स 1.65 फीसदी, टाटा स्टील 1.30 फीसदी, एशियन पेंट्स 1.31 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

सेक्टरोल अपडेट

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी एफएमसीजी में 1.63 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.06 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.88 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.06 फीसदी की तेजी दर्ज हुई। इससे इतर सबसे अधिक गिरावट निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.60 फीसदी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.28 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.35 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.43 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.25 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.63 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.93 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.37 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.05 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.54 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.45 फीसदी गिरावट दर्ज हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका