Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दो दिन और रहेगा लू का असर, 250 गीगावाट पर पहुंची बिजली की मांग, इन स्थानों पर हो सकती है हल्की बारिश

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत में लू चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 मई और एक जून को लू का असर ज्यादा रहेगा। हालांकि, एक जून और इसके बाद हल्की बूंदा-बांदी और धूल भरी हवाओं के चलने से कुछ राहत मिलेगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 31 May 2024 2:02:44

दो दिन और रहेगा लू का असर, 250 गीगावाट पर पहुंची बिजली की मांग,  इन स्थानों पर हो सकती है हल्की बारिश

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत में लू चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 मई और एक जून को लू का असर ज्यादा रहेगा। हालांकि, एक जून और इसके बाद हल्की बूंदा-बांदी और धूल भरी हवाओं के चलने से कुछ राहत मिलेगी।

दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार को भी भीषण गर्मी रही। बुधवार शाम को हुई हल्की बूंदा-बांदी और तेज हवाओं ने भले ही रिकॉर्ड तोड़ रहे तापमान पर कुछ लगाम लगाई, लेकिन बृहस्पतिवार को भी लू चली। विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में पारा 44 से ऊपर दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, बिहार व ओडिशा में शुक्रवार को लू के आसार हैं। साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर एक जून को भी लू चल सकती है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज सुबह से गर्म हवाओं के थपेड़ों ने आम जनता को परेशान किया। प्रात: आठ बजे जहाँ तापमान 33 डिग्री सेल्सियस था, वहीं दोपहर डेढ़ बजे तक समाचार लिखे जाने तक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुँच चुका था। धूप की तपन से स्पष्ट झलक रहा था कि यह तापमान दोपहर 4 बजे तक 45-46 डिग्री सेल्सियस पर पहुँच जाएगा।

बिजली की मांग 250 गीगावाट पर पहुंची

देश के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से बिजली की अधिकतम मांग रिकॉर्ड 250 गीगावाट पर पहुंच गई है। बिजली मंत्रालय के मुताबिक, गर्मी से राहत के लिए घरों एवं दफ्तरों में एसी और कूलर का इस्तेमाल बढ़ने से बिजली की खपत बढ़ रही है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बिजली की अधिकतम मांग दिन में बृहस्पतिवार को सर्वाघिक 250 गीगावाट दर्ज की गई। यह इस साल गर्मी में सबसे अधिक है। मंगलवार को अधिकतम मांग 237.94 गीगावाट के उच्चस्तर पर पहुंच गई थी। अब तक का सर्वाधिक बिजली खपत रिकॉर्ड सितंबर, 2023 में 243.27 गीगावाट का था।

23 मई को अधिकतम मांग 236.59 गीगावाट थी, जबकि 22 मई को यह 235.06 गीगावाट थी। दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में बाद में हल्की बारिश और धूल भरी आंधी का अनुमान जताया था। मंत्रालय ने इस महीने की शुरुआत में मई के लिए दिन के समय 235 गीगावाट और शाम के समय 225 गीगावाट की बिजली मांग रहने का अनुमान जताया था। ब्यूरो

यहाँ हो सकती है हल्की बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तो विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में एक से तीन जून तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग का कहना है कि जम्मू संभाग और उसके आसपास के क्षेत्रों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस मौजूद है। इससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में दो जून के दौरान हल्की बारिश और आंधी तूफान आ सकता है। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश, आंधी तूफान व बिजली कड़क सकती है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में धूलभरी आंधी चल सकती है।
जम्मू में अब तक की सबसे गर्म रात

जम्मू-कश्मीर में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। मैदानी इलाकों में दिन के साथ रातें भी तप रही हैं। जम्मू में बुधवार की रात को न्यूनतम तापमान सामान्य से 7.5 डिग्री चढ़कर पहली बार 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 25 मई, 2013 और 20 मई,1988 को न्यूनतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कठुआ में भी न्यूनतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन की गर्म रात बीती।

मौसम विभाग ने मेघालय में अगले पांच दिनों में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया। साथ ही विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल के उपहिमालयी इलाकों, सिक्किम, नगालैंड में भी अगले पांच दिनों में भारी बारिश के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिन तक बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान जताया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका