न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मंदिरों में कार्यरत पुजारियों के लिए अच्छी खबर, राजस्थान सरकार ने बढ़ाया वेतन

राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान देवस्थान मंत्री जोरा राम कुमावत ने राज्य में मंदिरों के विकास को लेकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Feb 2025 3:11:40

मंदिरों में कार्यरत पुजारियों के लिए अच्छी खबर, राजस्थान सरकार ने बढ़ाया वेतन

राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान देवस्थान मंत्री जोरा राम कुमावत ने राज्य में मंदिरों के विकास को लेकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के मंदिरों के लिए 101 करोड़ रुपये के अनुदान की घोषणा की है, जबकि राजस्थान से बाहर स्थित मंदिरों के विकास के लिए 700 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है।

पुजारियों के वेतन और भोग का बजट बढ़ा

मंत्री कुमावत ने कहा कि सरकार सनातन धर्म और देवस्थानों के संवर्धन के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि वर्षों से मंदिरों में कार्यरत पुजारियों के वेतन में कोई वृद्धि नहीं हुई थी, जिसे अब बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। सरकार ने मंदिरों में भगवान के भोग के लिए मिलने वाली राशि को 1500 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये करने का फैसला किया है। इसके अलावा, प्रयागराज में जारी महाकुंभ के दौरान मुख्यमंत्री ने एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई, जिसमें मंदिरों के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्री कुमावत ने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में देवस्थानों के उत्थान से जुड़ी योजनाओं को और गति दी जाएगी।

मंदिरों और पुजारियों के लिए बड़े फैसले

8 फरवरी को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रयागराज महाकुंभ में राजस्थान मंडपम में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की। इस बैठक में मंदिरों और पुजारियों के कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

मुख्यमंत्री ने मंदिरों में सेवा देने वाले पुजारियों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की। साथ ही, मंदिरों में भोग, प्रसाद, पूजा, उत्सव, पोशाक, जल एवं प्रकाश व्यवस्था के लिए दी जाने वाली राशि को दोगुना करने का निर्णय लिया गया।

इसके अलावा, देवस्थान विभाग के अंतर्गत आने वाले 6 प्रमुख मंदिरों और 26 आत्मनिर्भर मंदिरों के जीर्णोद्धार, मरम्मत और विकास कार्यों के लिए 101 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। इस संबंध में जानकारी देवस्थान मंत्री जोरा राम कुमावत ने मंगलवार को विधानसभा में दी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी