Introducing our new Pilot & Cabin crew uniforms, an ode to Air India’s rich history and a promise of a bright future.
— Air In भविष्य के लिए एक रोमांचक नया अध्याय लिखेगा- कैंपबेल विल्सन
These uniforms, envisioned by India’s leading couturier @ManishMalhotra, features three quintessential Indian colours – red, aubergine and gold, representing the… pic.twitter.com/Pt1YBdJlMN
एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने कहा, "एयर इंडिया के चालक दल की वर्दी विमानन इतिहास में दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित वर्दी में से एक है और हमारा दृढ़ विश्वास है कि मनीष मल्होत्रा का अभिनव पहनावा एयर इंडिया के भविष्य के लिए एक रोमांचक नया अध्याय लिखेगा।" यह हमारी नई पहचान, सेवा सिद्धांतों और वैश्विक विमानन में नए मानक स्थापित करने के हमारे प्रयास के सार को पूरी तरह से दर्शाता है।"
यूनिफॉर्म डिजाइन करके सम्मानित महसूस कर रहा
वहीं डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कहा कि वह एयर इंडिया के लिए वर्दी डिजाइन करने का अवसर पाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। राष्ट्रीय ध्वजवाहक के रूप में योगदान देने और भारतीय फैशन की भव्यता और आकर्षण को प्रदर्शित करने में सक्षम होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मेरा उद्देश्य ऐसी वर्दी बनाना था जो भारत की विविध संस्कृति और परंपराओं के सार को प्रदर्शित करने के साथ-साथ एक आधुनिक और परिष्कृत लुक भी दे।













