Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ठग सुकेश चंद्रशेखर ने लगाया आरोप, राज्यसभा सीट हासिल करने के लिए आप नेता कैलाश गहलोत को दिए 50 करोड़

कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर ने शनिवार को दावा किया कि उसने राज्यसभा सीट हासिल करने के लिए आप नेता कैलाश गहलोत को 50 करोड़ रुपये दिए। इस खबर के आने के बाद दिल्ली की सियासत में बवाल मच गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 13 Apr 2024 10:39:55

ठग सुकेश चंद्रशेखर ने लगाया आरोप, राज्यसभा सीट हासिल करने के लिए आप नेता कैलाश गहलोत को दिए 50 करोड़

नई दिल्ली। कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर ने शनिवार को दावा किया कि उसने राज्यसभा सीट हासिल करने के लिए आप नेता कैलाश गहलोत को 50 करोड़ रुपये दिए। इस खबर के आने के बाद दिल्ली की सियासत में बवाल मच गया है।

सुकेश ने कहा, मैंने राज्यसभा सीट सुरक्षित करने के लिए जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर आप नेता कैलाश गहलोत को उनके फार्म हाउस पर 50 करोड़ रुपये का भुगतान किया। उन्होंने कहा कि वह आप नेतृत्व को बेनकाब करेंगे और आप नेताओं के साथ हुई कथित व्हाट्सऐप चैट को भी सार्वजनिक कर देंगे। सुकेश फिलहाल दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है वह 200 करोड़ रुपये की रंगदारी मामले में मुख्य आरोपी भी है।

केजरीवाल, सत्येन्द्र जैन और गहलोत को संबोधित करते हुए पत्र में सुकेश ने एक बार फिर उन पर अपनी पसंद के जेल अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग के लिए सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा, ऐसा ही एक उदाहरण जेल नंबर 13, मंडोली का है, जहां मैं बंद हूं। यहां जेल अधीक्षक धनंजय रावत की पोस्टिंग है उन्होंने रावत पर आप का करीबी होने का दावा किया और है कहा कि , “वह आप सिंडिकेट सदस्य है, जिसने सत्येन्द्र जैन और पूर्व डीजी, संदीप गोयल की ओर से मुझसे 1.5 करोड़ रुपये की प्रोटेक्शन मनी वसूली। सुकेश ने आरोप लगाया, “पिछले 3 दिनों से केजरीवाल जी, आपके सिंडिकेट सदस्य और जेल मंत्री कैलाश गहलोत जेल अधिकारियों के माध्यम से मुझ पर दबाव डाल रहे हैं कि मुझे तुरंत आपके और उनके खिलाफ बयान देना बंद कर देना चाहिए, लेकिन मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगा। सुकेश ने कहा कि आने वाले दिनों में वह व्हाट्सऐप चैट का “ट्रेलर” जारी करेंगे।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल बीमार पड़ने की खबरों को फैला कर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। हर कोई जानता है कि वह जेल में भी पालक पनीर का आनंद ले रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका