न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुप्रीम कोर्ट ने 31 जनवरी तक टाली उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पूर्व जेएनयू छात्र और कार्यकर्ता उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुनवाई 31 जनवरी तक के लिए टाल दी। दिल्ली दंगों में यूएपीए के तहत खालिद सलाखों के पीछे हैं। न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने कई वजहों से मामले को स्थगित कर दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 25 Jan 2024 12:02:31

सुप्रीम कोर्ट ने 31 जनवरी तक टाली उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुनवाई

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पूर्व जेएनयू छात्र और कार्यकर्ता उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुनवाई 31 जनवरी तक के लिए टाल दी। दिल्ली दंगों में यूएपीए के तहत खालिद सलाखों के पीछे हैं। न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने कई वजहों से मामले को स्थगित कर दिया।

यूएपीए की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिकाओं के साथ खालिद की जमानत याचिका पर अब अगले सप्ताह बुधवार को सुनवाई होगी। 10 जनवरी को हुई पिछली सुनवाई में खालिद की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल के सुनवाई टालने के अनुरोध पर शीर्ष अदालत ने आपत्ति जताई थी। कोर्ट ने कहा था, ''हम कोई स्थगन नहीं देंगे... ऐसा लगेगा कि कोर्ट इस मामले पर सुनवाई नहीं कर रही है।''

इसके अलावा, इसने इस बात पर जोर दिया था कि मामले की सुनवाई की आवश्यकता है क्योंकि खालिद सलाखों के पीछे है। हालांकि, सिब्बल और अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं द्वारा बार-बार मनाए जाने के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने स्थगन के अनुरोध को स्वीकार कर लिया था और स्पष्ट किया था कि वह लिस्टिंग की अगली तारीख पर स्थगन के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं करेगा।

हाईकोर्ट ने जमानत देने से किया इंकार, सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

खालिद ने दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा जमानत देने से इनकार करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति रजनीश भटनागर की पीठ ने 18 अक्टूबर, 2022 को नियमित जमानत की मांग करने वाली खालिद की अपील को खारिज कर दिया था।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े कथित बड़े षडयंत्र मामले में शामिल लगभग दर्जन भर लोगों में खालिद और शरजील इमाम शामिल हैं।

फरवरी 2020 में राष्ट्रीय राजधानी में दंगे भड़क उठे थे, नागरिकता संशोधन अधिनियम विरोधी और समर्थक प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प ने हिंसक रूप ले लिया था, जिसमें 50 से अधिक लोगों की जान चली गई और 700 लोग घायल हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी