Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी मामले में तत्काल सुनवाई पर राजी हुआ सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए सहमत हो गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 22 Mar 2024 2:58:42

अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी मामले में तत्काल सुनवाई पर राजी हुआ सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए सहमत हो गया है। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति बेला द्विवेदी की एक विशेष पीठ गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री की याचिका पर सुनवाई करेगी। यह सुनवाई तब होगी जब पार्टी के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के आह्वान के बाद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली में आप समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आप ने इंडिया ब्लॉक को भी विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

केजरीवाल गिरफ्तार होने वाले पहले मौजूदा मुख्यमंत्री हैं। सूत्रों के मुताबिक, ईडी की हिरासत में वह रात को सो नहीं सके और उन्हें कंबल और दवाइयां मुहैया कराई गईं जो उनके परिवार ने उन्हें घर से दी थीं।

प्रवर्तन निदेशालय ने केजरीवाल से पूछताछ की और उनके घर की तलाशी ली जिसके बाद उन्हें गुरुवार शाम को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें संघीय एजेंसी के मुख्यालय ले जाया गया जहां उन्होंने रात बिताई।

केजरीवाल की ओर से पेश हुए सीनीयर वकील अभिषेक मनु सिंघवी से भारत के चीफ जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कहा, “जस्टिस संजीव खन्ना की अदालत में एक विशेष पीठ बुलाई जा रही है। आप तुरंत जा सकते हैं। इस पर तुरंत विचार किया जाएगा।''

न्यायमूर्ति खन्ना की अध्यक्षता वाली विशेष पीठ बीआरएस नेता के. कविता की याचिका पर भी सुनवाई कर रही है।

केजरीवाल ने गिरफ्तारी को रद्द करने के लिए शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर 'चिंतित' है। उन्होंने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में कहा, "अरविंद केजरीवाल जेड+ सुरक्षा प्राप्त हैं। वह केंद्र सरकार की ईडी की हिरासत में हैं।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष को खत्म करना चाहते हैं।

गोपाल राय ने दावा किया कि केजरीवाल के परिवार को नजरबंद कर दिया गया है और AAP दिल्ली के मुख्यमंत्री के माता-पिता से संपर्क भी नहीं कर पा रही है। राय ने शुरू में आरोप लगाया कि उन्हें केजरीवाल के परिवार से मिलने की अनुमति नहीं दी गई, लेकिन बाद में उन्हें अनुमति दे दी गई।
इससे पूर्व गुरुवार की रात एक्स पर एक पोस्ट में, दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि आप की कानूनी टीम सीएम केजरीवाल की याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए अनुरोध करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार के आवास पर जा रही है।

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर पोस्ट में कहा, "याचिका दायर की गई है, औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं, माननीय सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का इंतजार है।"

हालांकि, शीर्ष अदालत ने गुरुवार को केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई नहीं की।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका