न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुनीता केजरीवाल ने शेयर किया अरविन्द केजरीवाल का वीडियो मैसेज, जल्द बाहर आऊँगा

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक वीडियो मैसेज जारी किया है। सुनीता केजरीवाल ने इस वीडियो के जरिए अपने पति और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का मैसेज शेयर किया। अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 28 मार्च तक ईडी की कस्टडी में भेज दिया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 23 Mar 2024 1:56:59

सुनीता केजरीवाल ने शेयर किया अरविन्द केजरीवाल का वीडियो मैसेज, जल्द बाहर आऊँगा

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक वीडियो मैसेज जारी किया है। सुनीता केजरीवाल ने इस वीडियो के जरिए अपने पति और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का मैसेज शेयर किया। अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 28 मार्च तक ईडी की कस्टडी में भेज दिया था।

सुनीता केजरीवाल ने कहा, “आपके बेटे और आपके भाई अरविंद केजरीवाल जी ने जेल से आपके लिए संदेश भेजा है… मेरे प्यारे देशवासियों, मुझे कल गिरफ्तार कर लिया गया… मैं अंदर रहूं या बाहर हर पल देश की सेवा करता रहूंगा। मेरी मेरी जिंदगी का एक पल देश के लिए समर्पित है, मेरे शरीर का एक-एक कतरा देश के लिए है, इस पृथ्वी पर मेरा जीवन ही संघर्ष के लिए हुआ है।”

अरविंद केजरीवाल का मैसेज पढ़ते हुए उन्होंने आगे कहा, “आज तक बहुत संघर्ष किए, आगे भी मेरी जिंदगी में बड़े-बड़े संघर्ष लिखे हैं इसीलिए यह गिरफ्तारी मुझे अचंभित नहीं करती। आपसे मुझे बहुत प्यार मिला है, पिछले जन्म में जरूर मैंने बहुत पुण्य किए होंगे जो मैं भारत जैसे महान देश में पैदा हुआ। हमें मिलकर फिर से भारत को महान बनाना है। दुनिया का सबसे शक्तिशाली और नंबर वन देश बनाना है। भारत के अंदर और बाहर ढेरों ऐसी शक्तियां है जो भारत को कमजोर कर रही है, हमें सचेत रहकर इन शक्तियों को हराना है। भारत में ही ढेरों ऐसे लोग हैं, ढेरों ऐसी ताकते हैं, जो देशभक्त हैं जो भारत को आगे बढ़ना चाहती हैं इन तत्वों के साथ जुड़ना है और इन्हें और मजबूत करना है।”

केजरीवाल के मैसेज को आगे पढ़ते हुए उन्होंने कहा, “दिल्ली की मेरी मां-बहनें सोच रही होगी केजरीवाल तो अंदर चला गया, पता नहीं अब हजार रुपये मिलेंगे या नहीं… मेरी सब माता बहनों से अपील है… अपने भाई और अपने बेटे पर भरोसा रखो… ऐसी सलाखें नहीं, जो आपके भाई और आपके बेटे को ज्यादा दिन अंदर रख सकें… मैं जल्द बाहर आऊंगा और अपना वादा पूरा करूंगा। मैं जल्द बाहर आऊंगा और अपना वादा पूरा करूंगा। क्या आज तक कभी ऐसा हुआ कि केजरीवाल ने कोई वादा किया और पूरा नहीं किया।”

उन्होंने आगे पढ़ा, “आपका भाई, आपका बेटा लोहे का बना है… बहुत मजबूत है, बस एक विनती है… एक बार मंदिर जरूर जाना और भगवान से मेरे लिए आशीर्वाद मांगना… करोड़ों लोगों की दुआएं मेरे साथ हैं… यही मेरी ताकत है। आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से भी मेरी अपील है कि मेरे अंदर जाने से समाज सेवा और लोकसेवा का काम रुकना नहीं चाहिए और हां, इस वजह से भाजपा वालों से भी नफरत नहीं करनी वे सब हमारे भाई बहन हैं।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी