न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अर्श से फर्श पर पहुँचा शेयर बाजार, मंगलवार को आई बड़ी गिरावट, निवेशकों के 3 लाख करोड़ रुपये डूबे

कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स 220.05 प्वॉइंट गिरकर 75,170.45 अंकों पर बंद हुआ।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 28 May 2024 8:00:10

अर्श से फर्श पर पहुँचा शेयर बाजार, मंगलवार को आई बड़ी गिरावट, निवेशकों के 3 लाख करोड़ रुपये डूबे

नई दिल्ली। भारतीय स्टॉक मार्केट ने मंगलवार को दिन की शुरुआत बढ़त के साथ की थी। बीएसई का सेंसेक्स 194.90 अंकों की बढ़त के साथ 75,585 के लेवल पर खुला था। उधर, एनएसई का निफ्टी भी 44.70 अंकों की तेजी के साथ 22,977 के स्तर पर ओपन हुआ था। मगर, कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स 220.05 प्वॉइंट गिरकर 75,170.45 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी भी 41.05 अंक लुढ़ककर 22891.40 प्वॉइंट पर बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप मंगलवार शाम को 417 लाख करोड़ रुपये रह गया है। एक दिन पहले यह 420 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े पर था। मंगलवार को निवेशकों को लगभग 3 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी है।

निफ्टी पर सबसे ज्यादा नुकसान में जाने वाले शेयर अडानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, कोल इंडिया, अडानी इंटरप्राइजेज और ओएनजीसी के रहे। मंगलवार को टॉप गेनर्स की लिस्ट में डिवीज लैबोरेट्रीज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी लाइफ, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और हीरो मोटो कॉर्प ने जगह बनाई है। उधर, सेंसेक्स पर हैटसन एग्रो, 3 एम इंडिया, गारवेयर फाइबर, हिन्दुस्तान आयल एक्सप्लोरेशन और प्रिज्म जॉनसन टॉप गेनर्स रहे और टॉप लूजर्स की लिस्ट में आईनॉक्स विंड, सोम डिस्टलरीज, एल्जी इक्विपमेंट्स, भारत डायनामिक्स और इंडियबुल्स का नाम आया है।

सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डाली जाए तो आयल एंड गैस, कैपिटल गुड्स, टेलीकॉम, पीएसयू बैंक, पावर एंड रियल्टी में गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स भी 0.5 फीसदी और स्मॉल कैप इंडेक्स लगभग 1 फीसदी नीचे गया है।

सेंसेक्स-निफ्टी ने सोमवार को अपना ऑलटाइम हाई छू लिया था। बीएसई सेंसेक्स का ऐतिहासिक हाई 76,009.68 प्वॉइंट और एनएसई निफ्टी का ऑलटाइम हाई 23,110.80 प्वॉइंट का है। इसके बावजूद सोमवार शाम को भी शेयर मार्केट भारी बिकवाली के दबाव में गिरावट के साथ बंद हुए थे। लोकसभा चुनाव नतीजों के नजदीक आने के चलते एफपीआई का भारत से बाहर जाना लगातार जारी है। इसका असर स्टॉक मार्केट पर भी दिखाई दे रहा है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि 4 जून को चुनाव नतीजे आने तक बाजार में ऐसा ही माहौल रहने की आशंका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
NCP के विलय की चर्चाओं के बीच BJP का बड़ा दांव, दोनों गुटों को केंद्र में मंत्री पद का ऑफर?
NCP के विलय की चर्चाओं के बीच BJP का बड़ा दांव, दोनों गुटों को केंद्र में मंत्री पद का ऑफर?
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी