न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

होली के पावन पर्व पर हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, बैंकिंग स्टॉक्स में आया उछाल

भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 363 अंक की बढ़त के साथ 74,392 पर खुला। शुरुआती कारोबार में भी बाजार में तेजी देखने को मिली है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 13 Mar 2025 11:35:54

होली के पावन पर्व पर हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, बैंकिंग स्टॉक्स में आया उछाल

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 363 अंक की बढ़त के साथ 74,392 पर खुला। शुरुआती कारोबार में भी बाजार में तेजी देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान पर और 15 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.32 फीसदी या 71 अंक की बढ़त लेकर 22,541 पर ट्रेड करता दिखा। इस समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 38 शेयर हरे निशान पर, 7 शेयर लाल निशान पर और 5 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ ट्रेड करते दिखे।

निफ्टी बैंक 113.10 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 48,169.75 पर था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 49.80 अंक या 0.10 प्रतिशत की गिरावट के बाद 48,436.80 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 62.90 अंक या 0.42 प्रतिशत की गिरावट के बाद 14,981.45 पर था।

बाजार पर नजर रखने वालों के अनुसार, भारतीय इक्विटी बाजारों के सपाट या थोड़े तेजी के साथ खुलने की उम्मीद थी, जैसा कि गिफ्ट निफ्टी से संकेत मिलता है, जो शुरुआती कारोबार में 22,570 के आसपास कारोबार कर रहा था।

चॉइस ब्रोकिंग के हार्दिक मटालिया ने कहा, "इससे वैश्विक संकेतों और मजबूत घरेलू ट्रिगर्स की गैर मौजूदगी से प्रभावित सतर्क मार्केट सेंटीमेंट का पता चलता है। निवेशक बाजार की दिशा का पता लगाने के लिए ग्लोबल ट्रेंड्स, कच्चे तेल की कीमतों और संस्थागत प्रवाह पर बारीकी से नजर रखेंगे।"

इस बीच, सेंसेक्स पैक में इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, जोमैटो, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और एसबीआई टॉप गेनर्स रहे। जबकि, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, सन फार्मा, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और एशियन पेंट्स टॉप लूजर्स रहे।

विशेषज्ञों के अनुसार, मौजूदा बाजार की गतिशीलता को देखते हुए ट्रेडर्स को सलाह दी जाती है कि वे सावधानी बरतें और नई डील शुरू करने से पहले क्रिटिकल लेवल पर प्राइस एक्शन की पुष्टि होने तक इंतजार करें।

अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र में, डॉव जोन्स 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 41,350.93 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.49 प्रतिशत बढ़कर 5,599.30 पर और नैस्डैक 1.22 प्रतिशत चढ़कर 17,648.45 पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में बैंकॉक, जापान, सोल और जकार्ता हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि चीन और हांगकांग लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 12 मार्च को 1,627.61 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 1,510.35 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ