Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लगातार 5वें दिन गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 0.83 प्रतिशत और निफ्टी 0.95 प्रतिशत आई गिरावट

सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। सेंसेक्स 617 अंक या 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,885.60 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 216 अंक या 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,488.65 पर ठहरा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 30 May 2024 4:09:49

लगातार 5वें दिन गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 0.83 प्रतिशत और निफ्टी 0.95 प्रतिशत आई गिरावट

नई दिल्ली। सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। सेंसेक्स 617 अंक या 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,885.60 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 216 अंक या 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,488.65 पर ठहरा। इस गिरावट की वजह से निवेशकों को एक ही दिन में 5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

गिरने वाले शेयरों में टाटा स्टील, पावर ग्रिड, टाइटन, बजाज फिनसर्व, नेस्ले, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फाइनेंनस, अल्ट्राटेक, विप्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, टीसीएस, आईटीसी, रिलायंस, टाटा मोटर्स हैं। चढ़ने वाले शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, कोटक बैंक, स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और एशियन पेंट्स हैं।

टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, नेस्ले, पावर ग्रिड, टीसीएस, इन्फोसिस, विप्रो, रिलायंस जैसे स्टॉक्स में कमजोरी की वजह से सेंसेक्स आज के 74,030 के निचले स्तर पर आ गया था। इस समय 271 अंक नीचे 72,231 पर ट्रेड कर रहा है। जबकि, निफ्टी 87 अंकों के नुकसान के साथ 22,617 पर है। निफ्टी टॉप लूजर की लिस्ट में सबसे ऊपर टाटा स्टील है। इसमें 3.24 फीसद की गिरावट है। दूसरी ओर 0.84 फीसद की बढ़ोतरी के साथ कोटक बैंक निफ्टी टॉप गेनर है।

घरेलू शेयर बाजार में लगातार चार कारोबारी सत्रों की गिरावट से निवेशकों की पूंजी 5.12 लाख करोड़ रुपये घट गई है। लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले निवेशकों की सतर्कता के बीच शेयर बाजार में इससे पहले रिकॉर्ड बढ़त दर्ज हो रही थी। बैंक शेयरों में बिकवाली और कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच सूचकांक में गिरावट आई है। बीएसई सेंसेक्स 24 मई से चार कारोबारी सत्रों में 915.14 अंक गिर चुका है।
हालांकि 27 मई को सेंसेक्स 76,009.68 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप बुधवार तक चार कारोबारी सत्रों में 5,12,921.96 करोड़ रुपये घटकर 4,15,09,713.94 करोड़ रुपये (4.98 लाख करोड़ डॉलर) पर आ गया है। अपने सर्वकालिक शिखर से बीएसई सेंसेक्स 1,506.78 अंक नीचे है। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का संयुक्त मार्केट कैप 21 मई को पहली बार पांच लाख करोड़ डॉलर के आंकड़े पर पहुंचा था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका