न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारी उतार चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुआ शेयर बाजार,फार्मा शेयरों में दिखी तेजी

भारतीय शेयर बाजार आज करीब-करीब सपाट बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.07 फीसदी या 53 अंक गिरकर 79,996 पर बंद हुआ।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 05 Jul 2024 5:18:30

भारी उतार चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुआ शेयर बाजार,फार्मा शेयरों में दिखी तेजी

नई दिल्ली/मुम्बई। भारतीय शेयर बाजार आज करीब-करीब सपाट बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.07 फीसदी या 53 अंक गिरकर 79,996 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.09 फीसदी या 21 अंक की मामूली वृद्धि के साथ 24,323 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 शेयर हरे निशान पर और 16 शेयर लाल निशान पर थे। आज ऑयल एंड गैस, हेल्थकेयर, पीएसयू बैंक और फार्मा शेयरों में अच्छी तेजी दिखी।

आज के सत्र में एनर्जी एफएमसीजी और फार्मा स्टॉक्स में जोरदार खरीदारी देखने को मिली है। मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी निवेशकों ने जमकर खरीदारी की जिसके चलते निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स पहली बार 57000 के पार जा पहुंचा। निफ्टी का स्मॉलकैप इंडेक्स भी लाइफटाइम हाई पर जा पहुंचा। आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 72 अंकों की गिरावट के साथ 79,977 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 12 अंकों की तेजी के साथ 24,314 अंकों पर क्लोज हुआ है।

भारतीय शेयर बाजार में मिडकैप, स्मॉलकैप समेत एनर्जी एफएमसीजी स्टॉक्स में खरीदारी के चलते 450 लाख करोड़ रुपये के करीब मार्केट कैप जा पहुंचा है। बीएसई डेटा के मुताबिक लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैपिटलाइजेशन 449.82 लाख करोड़ रुपये पर जाकर बंद हुआ है जो पिछले सत्र में 447.30 लाख करोड़ रुपये रहा था। यानि आज के सत्र में बाजार के वैल्यू में 2.52 लाख करोड़ रुपये का इजाफा देखने को मिला है।

आज के ट्रेडिंग सेशन में एसबीआई 2.48 फीसदी, रिलायंस 2.32 फईसदी, हिंदुस्तान यूनीलीवर 2.01 फीसदी, एनटीपीसी 1.86 फीसदी, एल एंड टी 1.52 फीसदी, पावर ग्रिड 399.40 रुपये, नेस्ले 1.19 फीसदी, आईटीसी 1.11 फीसदी, कोटक बैंक 0.96 फीसदी, सन फार्मा 0.70 फीसदी, भारती एयरटेल 0.47 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.42 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है। जबकि एचडीएफसी बैंक 4.55 फीसदी, टाइटन 1.99 फीसदी, टाटा स्टील 0.85 फीसदी, इंडसइंड बैंक 0.65 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.59 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी ऑयल एंड गैस में 2.10 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.63 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.28 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.02 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.25 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 1.28 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.38 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.09 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 1.03 फीसदी और निफ्टी ऑटो में 0.09 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.01 फीसदी, निफ्टी बैंक में 0.83 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.18 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.98 फीसदी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.13 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स