न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए Sensex-Nifty, निवेशकों ने कमाए 15,000 करोड़

बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी के चलते भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में एक बार फिर ऐतिहासिक हाई पर क्लोज हुआ है। बीएसई सेंसेक्स पहली बार 78000 के पार जाकर बंद हुआ है तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी पहली बार 23,700 के आंकड़े के पार जाकर बंद हुआ।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 25 Jun 2024 10:41:20

रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए Sensex-Nifty, निवेशकों ने कमाए 15,000 करोड़

नई दिल्ली। बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी के चलते भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में एक बार फिर ऐतिहासिक हाई पर क्लोज हुआ है। बीएसई सेंसेक्स पहली बार 78000 के पार जाकर बंद हुआ है तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी पहली बार 23,700 के आंकड़े के पार जाकर बंद हुआ। आज के ट्रेड में निफ्टी बैंक में 1000 अंकों से ज्यादा का उछाल देखने को मिला और निफ्टी बैंक भी रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचा है। आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 720 अंकों के उछाल के साथ 78,054 अंकों पर बंद हुआ है तो निफ्टी 185 अंकों के उछाल के साथ 23,722 पर क्लोज हुआ।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। एक ओर जहां सेंसेक्स पहली बार 78000 के पार निकला, तो वहीं दूसरी ओर निफ्टी-50 ने इतिहास रचते हुए 23754 का नया शिखर छू लिया। इस दौरान 10 शेयर ऐसे रहे, जिनमें तूफानी तेजी से बाजार को सपोर्ट मिला।

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार ने हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत की थी और दिनभर इसमें उतार-चढ़ाव का माहौल देखने को मिला। लेकिन अंतिम कारोबार घंटों में सेंसेक्स रॉकेट की रफ्तार से भागता नजर आया और 750 अंक से ज्यादा उछलकर 78,000 के स्तर को पार कर गया। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 78,164.71 का नया ऑल टाइम हाई लेवल छुआ। सेंसेक्स ने 77,529.19 के लेवल पर शुरुआत की थी और अंत में 712.45 अंक की तेजी लेते हुए 78,053.52 के लेवल पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के मुख्य इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी के रिकॉर्ड हाई पर बंद होने के बाद भी निवेशकों की कमाई फ्लैट रही। बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 435.75 लाख करोड़ रुपये रहा है जो पिछले सत्र में 435.60 लाख करोड़ रुपये रहा था। यानि आज के ट्रेड में केवल 15,000 करोड़ रुपये निवेशकों की कमाई रही है।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई का निफ्टी इंडेक्स भी तूफानी तेजी के साथ भागा और नया हाई लेवल छू लिया। Nifty-50 मार्केट ओपन होने के साथ सुबह 9.15 बजे पर 23,577.10 के स्तर पर ओपन हुआ और फिर सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए मार्केट बंद होने से ऐन पहले 200 अंक की उछाल के साथ 23,754.15 का स्तर छू लिया। हालांकि. अंत में ये 183.45 अंक की बढ़त के साथ 23,721.30 के लेवल पर क्लोज हुआ।

बात करें मंगलवार को बाजार के हीरो रहे 10 शेयरों के बारे में तो इनमें बैंकिंग स्टॉक्स का जलवा देखने को मिला। लार्जकैप कंपनियों में शामिल Axix Bank Share 3.40 फीसदी उछलकर 1269.90 रुपये पर, ICICI Bank Share 2.48 फीसदी की तेजी के साथ 1199.05 रुपये पर और HDFC Bank Share 2.32 फीसदी चढ़कर 1710.90 रुपये पर क्लोज हुआ।

मिडकैप कंपनियों में सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में पहले नंबर पर योगगुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि का शेयर 5.01 फीसदी चढ़कर 1529.90 रुपये पर क्लोज हुआ। इसके अलावा Shri Ram Finance Share 3.90 फीसदी, Nam-India Share 3.05 फीसदी उछलक बंद हुआ। वहीं बात करें स्मॉलकैप कंपनियों की, तो इस कैटेगरी में सबसे ज्यादा तेजी ARE&M Share में आई और ये 19.40 फीसदी उछल गया। इसके अलावा PGIL Share (15.80%), Craftsman Share (13.38%) और GRSE Share 11.14% की जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका