न्यूज़
Budget 2026 Yogi Adityanath Tejashwi Yadav Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RSS नेता भैयाजी जोशी के बयान पर मचा घमासान, अब बोले CM फडणवीस - मुंबई की भाषा मराठी, यहाँ के निवासियों को सीखनी जरूरी

मराठी भाषा को लेकर आरएसएस नेता भैयाजी जोशी की टिप्पणी के बाद महाराष्ट्र में भाषा को लेकर विवाद हो गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 06 Mar 2025 6:41:02

RSS नेता भैयाजी जोशी के बयान पर मचा घमासान, अब बोले CM फडणवीस - मुंबई की भाषा मराठी, यहाँ के निवासियों को सीखनी जरूरी

मुम्बई। मराठी भाषा को लेकर आरएसएस नेता भैयाजी जोशी की टिप्पणी के बाद महाराष्ट्र में भाषा को लेकर विवाद हो गया है। अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भैयाजी जोशी के बयान पर साफ कहा है कि मुंबई की भाषा मराठी है और यहां रहने वालों को मराठी सीखनी चाहिए। बता दें कि भैयाजी जोशी ने कहा था कि मुंबई आने वालों के लिए मराठी सीखनी जरूरी नहीं है।

गुरुवार को विधानसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ कहा कि मराठी मुंबई, महाराष्ट्र और राज्य सरकार की भाषा है और यहां रहने वाले लोगों को इसे सीखना चाहिए।

मुख्यमंत्री और भाजपा नेता ने कहा कि मराठी महाराष्ट्र की संस्कृति और हमारे राज्य की पहचान का हिस्सा है और मराठी सीखना राज्य के हर नागरिक का कर्तव्य है।

गुरुवार को मराठी को लेकर विधानसभा में सत्तारूढ़ दल भाजपा और शिवसेना (यूबीटी) के विधायकों के बीच काफी बहस हुई और गरमागरम बहस के बाद विधासनभा की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नेता भैयाजी जोशी द्वारा मुंबई में एक कार्यक्रम में मराठी भाषा को लेकर कहा था कि मुंबई आने वालों के लिए मराठी सीखने की कोई आवश्यकता नहीं है। यहां विभिन्न भाषाएं बोली जाती हैं। मुंबई के घाटकोपर क्षेत्र की भाषा गुजराती है। मुंबई की कोई एक भाषा नहीं है। यहां कई भाषाएं बोली जाती हैं।

इससे विवाद पैदा हो गया था और संजय राउत सहित विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लिया है। शिवसेना ठाकरे गुट के भास्कर जाधव ने विधानसभा में मांग की कि इस बयान पर सरकार की स्थिति स्पष्ट की जाए। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पर सरकार की स्थिति स्पष्ट की।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैंने भैयाजी जोशी का बयान नहीं सुना है। मैं पूरी बात सुनने और जानकारी लेने के बाद ही बोलूंगा, लेकिन सरकार का रुख दृढ़ है। मुंबई, महाराष्ट्र और महाराष्ट्र सरकार की भाषा मराठी है। महाराष्ट्र में रहने वाले हर व्यक्ति को मराठी सीखनी चाहिए, हर किसी को मराठी बोलने में सक्षम होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि भैयाजी जोशी इस संबंध में मेरे बयान से असहमत होंगे, लेकिन मैं एक बार फिर सरकार की तरफ से कहता हूं कि मुंबई की भाषा मराठी है, महाराष्ट्र की भाषा भी मराठी है। यहां अन्य भाषाओं का सम्मान किया जाता है। हम किसी भी भाषा का अपमान नहीं करेंगे, क्योंकि जो लोग अपनी भाषा से प्रेम करते हैं, वे ही दूसरों की भाषा से प्रेम कर सकते हैं, इसलिए यह एक सम्मान की बात है।

वहीं, शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि यह संभव नहीं है और महाराष्ट्र की भाषा मराठी ही रहेगी। ठाकरे ने कहा कि बाहर से लोग हमारे राज्य में आते हैं और यहां बस जाते हैं। हालांकि, इस भूमि की भाषा मराठी है, जैसे तमिलनाडु में तमिल और कर्नाटक में कन्नड़ है। भाजपा की विचारधारा महाराष्ट्र का अपमान करना है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की मौत की पुष्टि, कैलिफोर्निया में मिला शव; दूतावास ने जताया शोक, पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने की तैयारी
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की मौत की पुष्टि, कैलिफोर्निया में मिला शव; दूतावास ने जताया शोक, पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने की तैयारी
रोजाना 2 कच्ची लहसुन की कलियां चबाएं, ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल में और शरीर को मिलेंगे कई फायदे
रोजाना 2 कच्ची लहसुन की कलियां चबाएं, ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल में और शरीर को मिलेंगे कई फायदे
दिल्ली में पुराने वाहनों पर सख्ती, सड़क ही नहीं पार्किंग में खड़ी गाड़ियां भी होंगी जब्त, बिना नोटिस सीधे स्क्रैप कार्रवाई
दिल्ली में पुराने वाहनों पर सख्ती, सड़क ही नहीं पार्किंग में खड़ी गाड़ियां भी होंगी जब्त, बिना नोटिस सीधे स्क्रैप कार्रवाई
पोस्ट ऑफिस की खास स्कीम: ₹1 लाख निवेश पर मिलेगा ₹44,995 का तय ब्याज, सुरक्षित रिटर्न के साथ सरकारी भरोसा
पोस्ट ऑफिस की खास स्कीम: ₹1 लाख निवेश पर मिलेगा ₹44,995 का तय ब्याज, सुरक्षित रिटर्न के साथ सरकारी भरोसा
‘सांसद बनने की योग्यता नहीं, फिर भी नेता प्रतिपक्ष’, केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार
‘सांसद बनने की योग्यता नहीं, फिर भी नेता प्रतिपक्ष’, केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार
बेजान और डल स्किन के लिए रामबाण है मुल्तानी मिट्टी, जानें सही तरीके से कैसे करें इस्तेमाल
बेजान और डल स्किन के लिए रामबाण है मुल्तानी मिट्टी, जानें सही तरीके से कैसे करें इस्तेमाल
जिद्दी ब्लैक हेड्स हटाने का नया जुगाड़, अंडा और टिशू पेपर से मिनटों में पाएं साफ स्किन, देखें वीडियो
जिद्दी ब्लैक हेड्स हटाने का नया जुगाड़, अंडा और टिशू पेपर से मिनटों में पाएं साफ स्किन, देखें वीडियो
₹19,000 की भारी कटौती के साथ मिल रहा है OnePlus का प्रीमियम फोन, Amazon पर सीमित समय के लिए शानदार ऑफर
₹19,000 की भारी कटौती के साथ मिल रहा है OnePlus का प्रीमियम फोन, Amazon पर सीमित समय के लिए शानदार ऑफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में हुई औपचारिक घोषणा
केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में हुई औपचारिक घोषणा
बिहार की सियासत में नई सरगर्मी, AIMIM के मंच पर दिखे आईपी गुप्ता, क्या महागठबंधन से दूरी के संकेत?
बिहार की सियासत में नई सरगर्मी, AIMIM के मंच पर दिखे आईपी गुप्ता, क्या महागठबंधन से दूरी के संकेत?
सिर्फ सेहत नहीं, स्किन के लिए भी कमाल है अमरूद, जानें घर पर कैसे तैयार करें असरदार फेस पैक
सिर्फ सेहत नहीं, स्किन के लिए भी कमाल है अमरूद, जानें घर पर कैसे तैयार करें असरदार फेस पैक
बसपा और कांग्रेस के बाद सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- इससे PDA को मिलेगी मजबूती
बसपा और कांग्रेस के बाद सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- इससे PDA को मिलेगी मजबूती
Post Office RD स्कीम में हर महीने ₹3500 निवेश करें तो 5 साल बाद कितना मिलेगा? जानें पूरी गणना
Post Office RD स्कीम में हर महीने ₹3500 निवेश करें तो 5 साल बाद कितना मिलेगा? जानें पूरी गणना
शहद की तासीर और सेवन का सही तरीका, जान लीजिए सेहत के लिए कितना फायदेमंद है हनी?
शहद की तासीर और सेवन का सही तरीका, जान लीजिए सेहत के लिए कितना फायदेमंद है हनी?