Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सोरेन के दिल्ली आवास से 36 लाख नकद, दो BMW व जरूरी दस्तावेज जब्त

ईडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी की। इस दौरान जांच टीम ने कुछ कागजात और उनकी बीएमडब्ल्यू ही जब्त कर ली है। बताया जाता है कि भूमि स्वामित्व के अवैध परिवर्तन से जुड़े धनशोधन के मामले में ईडी टीम सोरेन के आवास पहुंची। टीम ने घर में 12 घंटे से अधिक समय तक डेरा डाले रखा लेकिन सोरेन नहीं मिले।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 30 Jan 2024 3:23:24

सोरेन के दिल्ली आवास से 36 लाख नकद, दो BMW व जरूरी दस्तावेज जब्त

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय की तबाड़तोड़ कार्रवाई जारी है। नौकरी के बदले जमीन घूसकांड में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से पूछताछ की जा रही है तो वहीं बिहार से अलग होकर बने राज्य झारखंड में निदेशालय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तलाश रहा है। हेमंत सोरेन का पिछले 24 घंटे से अता पता भी नहीं है।

इस बीच ईडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी की। इस दौरान जांच टीम ने कुछ कागजात और उनकी बीएमडब्ल्यू ही जब्त कर ली है। बताया जाता है कि भूमि स्वामित्व के अवैध परिवर्तन से जुड़े धनशोधन के मामले में ईडी टीम सोरेन के आवास पहुंची। टीम ने घर में 12 घंटे से अधिक समय तक डेरा डाले रखा लेकिन सोरेन नहीं मिले।

वहीं सोरेन ने ईडी पर राज्य सरकार के कामकाज में बाधा डालने और राजनीतिक एजेंडे से प्रेरित होकर काम करने का आरोप लगाया है। हेमंत सोरेन ने ईडी को पूछताछ के लिए 31 जनवरी को दोपहर एक बजे उनके आवास पर बयान दर्ज कराने के लिए मंजूरी दे दी है। इसी 20 जनवरी को सोरेन से रांची में उनके आवास पर पूछताछ की थी और उनसे कहा था कि वो पूछताछ के लिए 29 जनवरी या 31 जनवरी में से किस दिन आएंगे।

मैं भी कर रहा हूं सीएम का इंतजार: राज्यपाल

झारखंड के राज्यपाल सी पी राधा कृष्ण का कहना है कि वह भी दूसरों की तरह सीएम का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही जानकारी आ रही है कि डीजीपी और सेक्रेटरी और गृह सचिव को राज्यपाल ने राजभवन बुलाया है। उम्मीद लगाई जा रही है कि राज्यपाल ने उन्हें सीएम का ठिकाना बताने के लिए अपने यहां बुलाया है। साथ ही भाजपा ने दावा किया है कि सीएम हेमंत सोरेन 30 घंटों से ज्यादा वक्त से लापता हैं।
लापता हैं सीएम: भाजपा

वहीं, हेमंत सोरेन के अचानक दिल्ली आवास से गायब होने के बाद से भाजपा राज्य सरकार पर हमलावर है। अब भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्टर शेयर किया हैं, जिसमें उन्हें सीएम के लापता होने का दावा किया है और कहा कि सीएम की सही जानकारी देने वाले के 11 हजार रुपये नगद राशि दी जाएगी।

उन्हें ट्विटर पर लिखा, तलाश है झारखंड के गुमशुदा मुख्यमंत्री की... जिस किसी भी सज्जन को यह व्यक्ति दिखें तो, दिए गए पते पर तुरंत सूचित करें। सही जानकारी देने वाले को 11 हजार रुपये नगद राशि दी जाएगी।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ईडी ने उन्हें 10वां समन भेजा था और 29 जनवरी से 31 जनवरी के बीच पेश होने के लिए कहा था। अगर वह ED के सामने पेश नहीं होते हैं तो एजेंसी उनके आवास पर जाकर पूछताछ करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका