न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा का चुनाव लड़ने की तैयारी में रॉबर्ट वाड्रा, अमेठी है पहली पसन्द

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने भविष्य में चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने इशारा दिया है कि जनता चाहती है कि वह चुनाव लड़ें। इन दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लोग यह चाहते हैं कि उनका प्रतिनिधित्व गांधी परिवार ही करे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 04 Apr 2024 10:15:48

लोकसभा का चुनाव लड़ने की तैयारी में रॉबर्ट वाड्रा, अमेठी है पहली पसन्द

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने भविष्य में चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने इशारा दिया है कि जनता चाहती है कि वह चुनाव लड़ें। इन दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लोग यह चाहते हैं कि उनका प्रतिनिधित्व गांधी परिवार ही करे।

एक इंटरव्यू में रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, "मैं रायबरेली और अमेठी में 1999 से प्रचार कर रहा हूं. लोग जब देखते हैं कि कैसे भाजपा ईडी से मुझे हमेशा चुनाव के समय निशाना बनाती है तो लोग मांग करते हैं कि मुझे भी जवाब देने के लिए संसद में आना चाहिए। लोगों की मांग होती है कि मैं संसद में आऊं, फिर चाहे वह रायबरेली सीट हो, अमेठी सीट हो, मुरादाबाद सीट हो, तेलंगाना हो या फिर दिल्ली की कोई सीट हो।" जाने-माने कारोबारी के मुताबिक, "रायबरेली या अमेठी के लोग जरूर चाहते हैं कि कोई न कोई गांधी परिवार का व्यक्ति उनका प्रतिनिधित्व करे और अब वे इस पर पछतावा भी करते हैं कि उन्होंने भाजपा की स्मृति ईरानी से राहुल गांधी को हटा दिया।"

एएनआई से बातचीत में रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, "अमेठी के लोग चाहते हैं कि उनके निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करूं। सालों तक गांधी परिवार ने रायबरेली, अमेठी में कड़ी मेहनत की। अमेठी के लोग वास्तव में वर्तमान सांसद (स्मृति ईरानी) से परेशान हैं, मतदाताओं को लगता है कि उन्होंने उन्हें (स्मृति ईरानी को) चुनकर गलती की है।"

रॉबर्ट वाड्रा ने आगे कहा, "अमेठी के लोगों ने अपनी गलती समझ ली है। मुझे लगता है कि अब वे चाहते हैं कि गांधी परिवार का कोई सदस्य इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करे। यहां तक कि मुझे अमेठी के लोगों से अनुरोध मिलता है कि अगर मैं राजनीति में शामिल होता हूं, तो मुझे अमेठी को चुनना चाहिए। मुझे याद है, मेरा पहला राजनीतिक अभियान प्रियंका के साथ साल 1999 में अमेठी से ही था।"

बता दें 2019 के लोकसभा चुनाव में तब अमेठी की सीट काफी चर्चा में रही, जब स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को उनके ही गढ़ मात दी थी। राहुल गांधी ने 2004, 2009 और 2014 में अमेठी से जीत हासिल की थी। कांग्रेस ने अभी तक अमेठी और रायबरेली के लिए उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, जबकि राहुल गांधी ने वायनाड से अपना नामांकन दाखिल किया है।

अटकलें लगाई जा रही थीं कि राहुल गांधी 2019 की तरह अमेठी और वायनाड दोनों सीटों से चुनाव लड़ेंगे और प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली से चुनावी शुरुआत कर सकती हैं। मगर इन दोनों सीटों पर सस्पेंस अभी तक कायम है। अब रॉबर्ट वाड्रा के बयान ने एक बड़ा संकेत दिया है कि वह अमेठी से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

एएनआई से रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, "अमेठी मौजूदा सांसद से परेशान है और अमेठी की जनता अपनी गलती समझ चुकी है। मौजूदा सांसद अपनी ताकत का दुरुपयोग कर खूब शोर मचा रही हैं, गांधी परिवार पर आरोप लगा रही हैं। सालों तक गांधी परिवार ने रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर में कड़ी मेहनत की है। अब जब अमेठी के लोग राहुल गांधी के बजाय स्मृति ईरानी को चुनने के लिए पछता रहे हैं, तो मुझे लगता है कि वे चाहते हैं कि गांधी परिवार का कोई सदस्य उनका प्रतिनिधित्व करे।''

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी