न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: भ्रष्टाचार पर ACB की बड़ी कार्रवाई, जैसलमेर में 15 लाख रुपए की रिश्वत लेते दो तहसीलदार गिरफ्तार

राजस्थान में भ्रष्टाचार और घूसखोरी में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई लगातार जारी है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Tue, 18 Feb 2025 9:27:38

राजस्थान: भ्रष्टाचार पर ACB की बड़ी कार्रवाई, जैसलमेर में  15 लाख रुपए की रिश्वत लेते दो तहसीलदार गिरफ्तार

राजस्थान में भ्रष्टाचार और घूसखोरी में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को एसीबी ने जैसलमेर में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तहसीलदारों को 15 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है, जिससे पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। रजिस्ट्री और नामांतरण के मामलों में सुविधा देने के बदले घूस मांगने के आरोप में एसीबी ने जैसलमेर जिले के भणियाणा तहसीलदार सुमित्रा गोदारा और फतेहगढ़ तहसीलदार शिवप्रकाश को गिरफ्तार किया है। फिलहाल दोनों अधिकारियों से पूछताछ और मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

सत्यापन में सही पाई गई शिकायत

एसीबी के डीजी डॉ। रविप्रकाश मेहरा ने बताया कि परिवादी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में शिकायत दी थी, जिसमें उसने आरोप लगाया कि जमीन की रजिस्ट्री और नामांतरण में सुविधा देने के बदले दोनों तहसीलदार 60 लाख रुपए की रिश्वत मांगकर परेशान कर रहे थे। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया, और यह सही पाई गई। इसके बाद, भणियाणा तहसीलदार सुमित्रा गोदारा और फतेहगढ़ तहसीलदार शिवप्रकाश को परिवादी से 15 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

एसीबी की टीम पूछताछ में जुटी

यह कार्रवाई एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई। एसीबी के डीजी डॉ। रविप्रकाश मेहरा ने खुद इस मामले की निगरानी की और उनके निर्देशन में यह बड़ी कार्रवाई की गई। एसीबी की टीम ने दोनों आरोपियों को रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया है, और मामले की जांच जारी है।

जयपुर की टीम ने जैसलमेर में कार्रवाई की

दोनों तहसीलदारों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद एसीबी के उच्चाधिकारियों की मॉनिटरिंग में इस पूरे मामले का सत्यापन करवाया गया। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम देने के लिए जाल बिछाया। जयपुर के एएसपी पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने जैसलमेर में जाल बिछाया और जैसे ही परिवादी से दोनों ने घूस की रकम ली, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

महिला तहसीलदार ने लिए थे रुपए

उन्होंने बताया कि भणियाणा (जैसलमेर) में पदस्थापित तहसीलदार सुमित्रा ने अपने और फतेहगढ़ तहसीलदार शिवप्रकाश के लिए परिवादी से 15 लाख रुपए लिए। परिवादी एमजीए हाइपन ग्रुप के सीईओ व फाउंडर मुकेश सारण उर्फ मोटाराम को फतेहगढ़ में खरीदी गई जमीन की रजिस्ट्री करवाने नामांतरण करवाने और पैमाइश करवाने और भणियाणा में खरीदी जाने वाली जमीन की रजिस्ट्री करवाने, नामांतरण दर्ज करवाने और पैमाइश करवाने के लिए 60 लाख रुपए मांगकर तहसीलदार सुमित्रा, शिवप्रकाश व अन्य परेशान कर रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी