शहीद अग्निवीर अजय कुमार जी के परिवार को आज तक सरकार की ओर से कोई Compensation नहीं मिला है।
पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने कहा, "दोनों शहीद होंगे, लेकिन एक को शहीद का दर्जा मिलेगा जबकि दूसरे को नहीं। एक को पेंशन मिलेगी, जबकि दूसरे को नहीं। एक को कैंटीन (सुविधा) मिलेगी, दूसरे को नहीं। अगर किसी ने देश के लिए अपनी जान दी है, तो उन्हें सम्मान मिलना चाहिए।"
‘Compensation’ और ‘Insurance’ में फर्क होता है, शहीद के परिवार को सिर्फ बीमा कंपनी की ओर से भुगतान कियà
इस बीच, कांग्रेस ने केंद्र से अल्पकालिक सैन्य भर्ती के लिए अग्निपथ योजना पर "श्वेत पत्र" लाने को कहा है, ताकि देश को जमीनी हालात की वास्तविकता का पता चल सके।
पार्टी ने यह भी आरोप लगाया है कि राजनाथ सिंह ने अग्निवीर के परिवारों को मुआवजे के मुद्दे पर संसद में झूठ बोला और इसके लिए माफी की मांग की। 23 वर्षीय अग्निवीर अजय कुमार 18 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में मारे गए थे।













