न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संविधान की कॉपी हाथ में लेकर ली राहुल और अखिलेश यादव ने शपथ, लगाया जय हिंद, जय संविधान का नारा

कांग्रेस नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने आज संसद में शपथ ग्रहण की। इस दौरान उनके हाथ में संविधान की कॉपी थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 25 Jun 2024 10:41:02

संविधान की कॉपी हाथ में लेकर ली राहुल और अखिलेश यादव ने शपथ, लगाया जय हिंद, जय संविधान का नारा

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने आज संसद में शपथ ग्रहण की। इस दौरान उनके हाथ में संविधान की कॉपी थी। उन्होंने शपथ ग्रहण के बाद चेयर के पीछे खड़े मार्शल से भी हाथ मिलाया। शपथ ग्रहण के दौरान राहुल गांधी ने जय हिंद, जय संविधान का नारा लगाया।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि संविधान की रक्षा करना हर देशभक्त भारतीय का कर्तव्य है, हम इस कर्तव्य को पूरी तरह से निभाएंगे।

शपथ ग्रहण के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मैं, राहुल गांधी, लोकसभा का सदस्य निर्वाचित होकर सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञा करता हू कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा, मैं भारत की संप्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रखूंगा। मैं जिस दायित्व को ग्रहण करने वाला हूं, उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगा।

वहीं, कन्नौज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने भी संसद में शपथ ग्रहण की। इस दौरान उनके हाथ में भी संविधान की कॉपी थी।

गौरतलब है कि 18वीं लोकसभा के पहले दिन (24 जून) को प्रधानमंत्री मोदी समेत कुल 262 नवनिर्वाचित सांसदों ने शपथ ली थी, जबकि शेष सांसदों का शपथ ग्रहण आज हो रहा है। वहीं, लोकसभा स्पीकर पद को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच घमासान मचा हुआ है। आम सहमति न बनने पर दोनों गठबंधनों (NDA-INDIA Bloc) ने अलग-अलग उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। 26 जून यानी कल लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ प्रोटेम स्पीकर अगले अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए मतदान कराएंगे। राजस्थान के कोटा से तीन बार के सांसद ओम बिड़ला केरल के मवेलीकारा से 8 बार के सांसद कोडिकुन्निल सुरेश के बीच सीधा मुकाबला होना है। ओम बिड़ला NDA के तो के. सुरेश INDIA Bloc के कैंडिडेट हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने

निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे

Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने

श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन

अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट

10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?

'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल

चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप

जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी

मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स