न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आप कार्यकर्ताओं और नेताओं का दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट, सामूहिक उपवास के जरिये विरोध प्रदर्शन

दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पार्टी कार्यकर्ता बेहद आक्रामक और सक्रिय नजर आ रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 07 Apr 2024 2:25:12

आप कार्यकर्ताओं और नेताओं का दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट, सामूहिक उपवास के जरिये विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पार्टी कार्यकर्ता बेहद आक्रामक और सक्रिय नजर आ रहे हैं। आप नेता केंद्र सरकार के खिलाफ फ्रंट फुट पर उतर आए हैं और मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आंदोलन खड़ा कर दिया गया है। रविवार को आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं और सामूहिक उपवास के जरिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

AAP विधायक आतिशी ने कहा कि दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल से प्यार करते हैं। वे उन्हें एक मुख्यमंत्री के रूप में सोचते हैं। सभी अरविंद केजरीवाल की जमानत चाहते हैं। भाजपा की ईडी और सीबीआई आम आदमी पार्टी के नेताओं से शराब घोटाले का एक भी पैसा नहीं दिखा पाई है।

पार्टी विधायक संजय सिंह ने कहा कि जेल से आने के बाद मुझे पता चला कि गहरी साजिश के तहत अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है। वो ईमानदार थे, ईमानदार हैं और ईमानदार हैं। वो मुख्यमंत्री थे, मुख्यमंत्री हैं और मुख्यमंत्री रहेंगे। भाजपा ने केजरीवाल के खिलाफ जो मुकदमा बनाया है, तीन घंटे की जांच के अंदर पता चल जाएगा कि फर्जी मुकदमा है।

संजय सिंह ने कहा कि 162 गवाह ईडी के हैं, 294 गवाह सीबीई हैं, दोनों जांच एजेंसियों ने पचास हजार चार्जशीट बनाई हैं। कुल गवाहों में से केवल चार ने अरविंद केजरीवाल का नाम लिया।

इससे पहले गोपाल राय ने कहा कि भारत के 25 राज्यों की राजधानी, जिला और ब्लॉक मुख्यालय और अपने गांव-कस्बे में लोग सामूहिक उपवास करके केजरीवाल को आशीर्वाद देंगे। इतना ही नहीं केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दुनिया के कई देशों में हमारी पार्टी के समर्थक सामूहिक उपवास करेंगे। विदेशों में यूएस के न्यूयार्क, बोस्टन, लॉस एंजिल्स, वाशिंगटन डीसी, कनाडा में टोरंटो, आस्ट्रेलिया के मेलबर्न, यूके में लंदन, जर्मनी और नॉर्वे समेत अन्य जगहों पर सामूहिक उपवास होगा।

इसी तरह, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश समेत देश के 25 राज्यों की राजधानी, जिला व ब्लॉक मुख्यालय, गांव व कस्बों में भी सामूहिक उपवास होगा।

गोपाल राय ने कहा कि तानाशाही के खिलाफ यह लड़ाई 7 अप्रैल से एक जन आंदोलन बनने जा रही है। रविवार को पूरे देश और दुनिया में रह रहे भारतीय अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ और उनको आशीर्वाद देने के लिए सामूहिक उपवास रखेंगे। देश में जिला मुख्यालय, तहसील मुख्यालय, गांव, कस्बों, मोहल्लों और घरों में सुबह 10 बजे से लोग सामूहिक रूप से उपवास रखेंगे और अरविंद केजरीवाल को आशीर्वाद देंगे। धीरे-धीरे भारत और दुनिया के अलग-अलग देशों में रहने वाले भारतीय अत्याचार और तानाशाही के खिलाफ अरविंद केजरीवाल के समर्थन में अपनी आवाज को बुलंद कर रहे हैं।

गोपाल राय ने आगे बताया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर सुबह 10 बजे से सामूहिक उपवास का कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें आम आदमी पार्टी के सभी मंत्री, विधायक, सांसद और पार्षद शामिल होंगे। इसके साथ तमाम क्षेत्रों में कार्य करने वाले सिविल सोसायटी के लोगों के साथ वकील, न्याययिक, अध्यापन आदि क्षेत्रो में कार्य करने वाले कई प्रमुख लोग जंतर मंतर पर सामूहिक उपवास में शामिल होने के लिए आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी