न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी और केजरीवाल को पाकिस्तान से मिले समर्थन पर खुलकर बोले प्रधानमंत्री, यह जाँच का गम्भीर विषय है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पाकिस्तान से मिले समर्थन पर खुलकर बात की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 27 May 2024 7:54:11

राहुल गांधी और केजरीवाल को पाकिस्तान से मिले समर्थन पर खुलकर बोले प्रधानमंत्री, यह जाँच का गम्भीर विषय है

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पाकिस्तान से मिले 'समर्थन' पर खुलकर बात की है। पीएम मोदी ने कहा है कि यह जांच और पड़ताल का गंभीर विषय है। उल्लेखनीय है कि भारत में अभी लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और बीते दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को लेकर पाकिस्तान से टिप्पणियां आ चुकी हैं।

न्यूज एजेंसी 'आईएएनएस' ने जब पाकिस्तान से राहुल और केजरीवाल को लेकर किए गए कमेंट पर पीएम मोदी से सवाल किया तो प्रधानमंत्री ने कहा, ''चुनाव भारत का है और भारत का लोकतंत्र बहुत ही मैच्योर है, तंदरुस्त परंपराएं हैं। भारत के वोटर्स भी बाहर के किसी की हरकतों से प्रभावित होने वाले मतदाता नहीं हैं। मैं नहीं जानता हूं कि कुछ ही लोग हैं, जिनको हमारे साथ दुश्मनी रखने वाले लोग क्यों पसंद करते हैं। कुछ ही लोग हैं, जिनके समर्थन में आवाज वहां से क्यों उठती है। अब यह जांच पड़ताल का गंभीर विषय है। मुझे नहीं लगता है कि जिस पद पर मैं बैठा हूं, वहां पर ऐसे विषयों पर कोई कमेंट करने चाहिए, लेकिन चिंता मैं समझ सकता हूं।''

दिल्ली में मतदान के बाद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार के साथ एक फोटो शेयर की थी। इस पर उन्होंने लिखा था, ''मैंने अपने पिता, पत्नी और बच्चों के साथ आज वोट डाला। मेरी माता जी की तबीयत बहुत खराब है। वो नहीं आ पाईं। मैंने तानाशाही, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ वोट डाला। आप भी वोट डालने जरूर जाएं।'' इस पर पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने लिखा, ''शांति और सद्भावना नफरत और उग्रवाद की ताकतों को परास्त करे।''

इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पाकिस्तानी नेता फवाद चौधरी को मुंहतोड़ जवाब भी दिया था। केजरीवाल ने लिखा था कि चौधरी साहब, मैं और मेरे देश के लोग अपने मसलों को संभालने में पूरी तरह से सक्षम हैं। आपके ट्वीट की जरूरत नहीं है। इस वक्त पाकिस्तान की हालत बहुत खराब है। आप अपने देश को संभालिए।

वहीं, इस महीने की शुरुआत में चौधरी फवाद हुसैन ने ही कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की भी तारीफ की थी। उन्होंने एक्स पर लिखा था कि अपने परदादा जवाहरलाल (नेहरू) की तरह राहुल गांधी में भी समाजवादी भावना है। बंटवारे के 75 साल बाद भी भारत और पाकिस्तान की समस्याएं जस की तस हैं। राहुल साहब ने कल रात अपने भाषण में कहा कि 30 या 50 परिवारों के पास भारत की 70 प्रतिशत संपत्ति है। यही बात पाकिस्तान के लिए भी लागू होती है, जहां केवल पाकिस्तान बिजनेस काउंसिल नामक एक बिजनेस क्लब और कुछ रियल एस्टेट सेठों के पास पाकिस्तान की 75 फीसदी संपत्ति है। धन का उचित वितरण पूंजीवाद की सबसे बड़ी चुनौती है।"

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
NCP के विलय की चर्चाओं के बीच BJP का बड़ा दांव, दोनों गुटों को केंद्र में मंत्री पद का ऑफर?
NCP के विलय की चर्चाओं के बीच BJP का बड़ा दांव, दोनों गुटों को केंद्र में मंत्री पद का ऑफर?
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी