Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

PNB बंद करने जा रहा है इन खातों को, जारी किया नोटिस, केवाईसी करवाना जरूरी

देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने उन खातों को बंद करने का निर्णय लिया है जिसका इस्तेमाल वर्षों से खाताधारकों द्वारा नहीं किया जा रहा है। इन खातों को बंद करने से पहले बैंक ने अपने खाताधारकों को सूचना दी है कि वह इस तरह के खाते का केवाईसी जल्द से जल्द करा लें। ऐसा न करने पर पीएनबी के द्वारा इस तरह के अकाउंट को बंद कर दिया जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 20 Jun 2024 4:08:55

PNB बंद करने जा रहा है इन खातों को, जारी किया नोटिस, केवाईसी करवाना जरूरी

नई दिल्ली। देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने उन खातों को बंद करने का निर्णय लिया है जिसका इस्तेमाल वर्षों से खाताधारकों द्वारा नहीं किया जा रहा है। इन खातों को बंद करने से पहले बैंक ने अपने खाताधारकों को सूचना दी है कि वह इस तरह के खाते का केवाईसी जल्द से जल्द करा लें। ऐसा न करने पर पीएनबी के द्वारा इस तरह के अकाउंट को बंद कर दिया जाएगा।

पंजाब नेशनल बैंक ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया है कि आजकल कई स्कैमर्स उन खातों का खूब गलत इस्तेमाल कर रहे हैं जिसे कस्टमर्स लंबे वक्त तक इस्तेमाल नहीं करते हैं। इस तरह के मामलों को बढ़त होता हुआ देख बैंक ने यह बड़ा कदम उठाया है। बैंक ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि 30 अप्रैल 2024 तक जिन खातों को इस्तेमाल किए हुए 3 साल से अधिक का वक्त हो गया है उस तरह के खाते को बैंक अब एक महीने के भीतर बंद कर देगा। बैंक ने ग्राहकों को असुविधा से बचाने के लिए 30 जून 2024 तक की डेडलाइन तय की है।

बैंक ने कहा कि इस तरह के खाते को चालू रखने के लिए ग्राहक 1 जुलाई से पहले खाते को एक्टिव कर लें। इसके बाद बैंक बिना किसी सूचना के इस तरह के खाते से जुड़े सभी सेवाओं को बंद कर देगा। इस तरह के खाते को जल्द से जल्द केवाईसी की प्रक्रिया को भी पूरा कर लें।

अगर कोई डीएक्टिव खाते को दोबारा चालू करना चाहते हैं तो ऐसी स्थिति में आपको बैंक में जाकर केवाईसी फॉर्म जमा करना होगा। इसके साथ ही आपको कई जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी जमा करने होंगे। इसके बाद आपके खाते को दोबारा चालू कर दिया जाएगा।


pnb is going to close these accounts,issued notice,kyc is mandatory बैंक ने उन खातों की लिस्ट भी जारी की है जिन्हें बैंक नहीं बंद करने वाला है। इसमें डीमैट खाता, SSY अकाउंट, अटल पेंशन योजना (APY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) जैसी स्कीम्स के तहत खोले गए खाते शामिल हैं। बैंक माइनर सेविंग खाते को भी बंद नहीं करने वाला है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका