न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'आप-दा' वालों ने लोगों की आस्था को कुचला, भ्रष्टाचार के हर तार की जांच होगी: PM मोदी

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 साल के लंबे अंतराल के बाद दिल्ली में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने की ओर कदम बढ़ाया है

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 08 Feb 2025 8:03:20

'आप-दा' वालों ने लोगों की आस्था को कुचला, भ्रष्टाचार के हर तार की जांच होगी: PM मोदी

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 साल के लंबे अंतराल के बाद दिल्ली में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने की ओर कदम बढ़ाया है। इस अभूतपूर्व जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ता देशभर में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बीजेपी मुख्यालय में जोरदार स्वागत किया गया, जहां उनके नेतृत्व में पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर उत्सव का माहौल था।

भारत माता की जय, यमुना मईया की जय से पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत की। पीएम मोदी ने कहा, "आज दिल्ली के लोगों में उत्साह और सुकून है। दिल्ली आप-दा मुक्त हुई। मैंने दिल्ली के लोगों से प्रार्थनी की थी कि बीजेपी को सेवा का मौका दीजिए। मैं दिल्ली के हर परिवार को मोदी की गारंटी पर भरोसा करने के लिये दिल्लीवासियों को सर झुकाकर नमन करता हूं। दिल्ली ने खुलकर प्यार दिया है। हम दिल्लीवासियों का कर्ज तेजी से विकास करके चुकाएंगे।"

पीएम मोदी ने कहा, "मैंने हर दिल्लीवासी के नाम एक पत्र भेजा था और आप सबने हर परिवार में मेरा ये पत्र पहुंचाया था। मैंने दिल्ली से प्रार्थना की थी कि 21वीं सदी में भाजपा को सेवा का अवसर दीजिए, दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने के लिए बीजेपी को मौका दीजिए। मैं दिल्ली के हर परिवारजन को मोदी की गारंटी पर भरोसा करने के लिए सिर झुकाकर नमन करता हूं।"

पीएम मोदी ने कहा, "दिल्ली की 'आप-दा' वालों ने लोगों की आस्था और भावनाओं को पैरों तले कुचला। हरियाणा के लोगों पर बड़ा आरोप लगाया। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान संकल्प लिया है कि हम यमुना जी को दिल्ली की पहचान बनाएंगे। मैं जानता हूं कि ये काम कठिन है और लंबे समय का है, समय कितना ही क्यों न जाए, लेकिन संकल्प मजबूत है तो यमुना की सफाई कर दिखाएंगे, मां यमुना की सफाई के लिए पूरे सेवाभाव से काम करेंगे। ये 'आप-दा'वाले ये कहकर राजनीति में आए थे कि हम राजनीति बदल डालेंगे, लेकिन ये कट्टर बेईमान निकले। मैं आज अन्ना हजारे जी का बयान सुन रहा था, वह काफी समय से उन 'आप-दा' वालों की कुकर्मों की पीड़ा झेल रहे हैं। आज उन्हें भी इस पीड़ा से मुक्ति मिली होगी, जिस पार्टी का जन्म ही करप्शन के खिलाफ आंदोलन से हुआ हो वही करप्शन में लिप्त हो गई। जो खुद को ईमानकारी का सर्टिफिकेट देते थे वो खुद भ्रष्टाचारी निकले। ये दिल्ली के भरोसे के साथ धोखा था। शराब घोटाले ने दिल्ली को बदनाम किया। ऊपर से अंहाकर इतना कि जब दुनिया कोरोना से लड़ रही थी तब 'आप-दा' वाले शीशमहल बना रहे थे। इन 'आप-दा' वालों ने अपने घोटाले को छुपाने के लिए नई-नई योजनाएं बनाईं। उन्होंने कहा कि विधानसभा के पहले सत्र में ही सीएजी की रिपोर्ट रखी जाएगी, भ्रष्टाचार के हर तार की जांच होगी, जिसने भी लूटा है उसे लौटाना पड़ेगा।"

बता दे, इस चुनाव में भाजपा ने कुल 48 सीटों पर विजय प्राप्त की है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) को 22 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब