न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

5 से 10 रुपये प्रति लीटर तक घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, सरकारी कम्पनियाँ कर रही विचार

आम आदमी को जल्द बड़ी राहत मिल सकती है। पेट्रोल और डीजल के दाम 10 रुपये तक घट सकते हैं। सरकारी ऑयल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम घटाने पर विचार कर रही हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 17 Jan 2024 1:25:50

5 से 10 रुपये प्रति लीटर तक घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, सरकारी कम्पनियाँ कर रही विचार

नई दिल्ली। आम आदमी को जल्द बड़ी राहत मिल सकती है। पेट्रोल और डीजल के दाम 10 रुपये तक घट सकते हैं। सरकारी ऑयल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम घटाने पर विचार कर रही हैं। ऑयल कंपनियों का मुनाफा दिसंबर 2023 तिमाही में 75000 करोड़ रुपये पहुंच सकता है और इसी को देखते हुए कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम घटा सकती हैं। यह बात हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है। इस कदम से महंगाई को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

अप्रैल 2022 से कीमतों में नहीं हुआ है कोई बदलाव

सरकारी फ्यूल रिटेलर्स ने अप्रैल 2022 के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। अब कंपनियों ने प्राइसिंग रिव्यू का संकेत दिया है। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) को 10 रुपये प्रति लीटर का प्रॉफिट मार्जिन हो सकता है, जो कि अब ग्राहकों को दिया जा सकता है।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को हुआ है तगड़ा मुनाफा

सूत्रों ने संकेत दिया है कि तीन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) को वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में तगड़ा मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2022-23 के मुकाबले 4917 पर्सेंट का इजाफा देखने को मिला है। एक सूत्र ने बताया है, 'पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर हायर मार्केटिंग मार्जिन के कारण 3 ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को वित्त वर्ष 2023-24 की पहली और दूसरी तिमाही में तगड़ा मुनाफा हुआ है और यह ट्रेंड तीसरी तिमाही में भी देखने को मिल सकता है। इस वजह से कंपनियां इस महीने के आखिर तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 5 से 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती करने पर विचार कर सकती हैं।'

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) को जुलाई-सितंबर तिमाही में 5826.96 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ था। लो क्रूड प्राइसेज और हायर ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (GRM) की वजह से मुनाफे में यह उछाल आया था। वहीं, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) को सितंबर 2023 तिमाही में 8244 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी